बीकानेर : टमाटर से भरा ट्रक नेशनल हाइवे पर पलटा, ड्राइवर खलासी बचे बाल-बाल, देखे वीडियो

बीकानेर : टमाटर से भरा ट्रक नेशनल हाइवे पर हुआ खाली, ड्राइवर खलासी बचे बाल-बाल, देखे वीडियो

बीकानेर@जागरूक जनता। जिले के लूणकरणसर थाना क्षेत्र में टमाटर से भरा एक ट्रक नेशनल हाइवे पर पलट गया, जिससे ट्रक में सवार ड्राइवर व खलासी भी बीच सड़क पर गिर पड़े, गनीमत रही कि इस दौरान हाइवे से कोई वाहन नही गुजरा नही तो जनहानि हो सकती थी। घटना आज सुबह करीब करीब साढ़े पांच बजे के आसपास की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक टमाटर से भरा ट्रक जब लूणकरणसर कस्बे से होकर बीकानेर आ रहा था इसी दरम्यान ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा खाकर हाइवे पर लगे लोहे के बेरिकेड्स पर गिरा। हादसे के बाद ट्रक में भरी टमाटर की पेटियां बीच हाइवे पर बिखर गई जिससे हाइवे अवरुद्ध हो गया । घटना की सूचना मिलने पर लूणकरणसर पुलिस मय जाब्ते मौके पर पहुंची और मजदूरों की सहायता से टमाटर की पेटियों को हाइवे से हटाया ओर जाम हाइवे को खुलवाया। पुलिस के मुताबिक जिस वक्त हादसा हुआ उस दरम्यान हाइवे पर ट्रैफिक नही था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जाता है कि सब्जी से लदे ट्रक तय समय मे निर्धारित मंडी में डिलीवरी देते है तो उन्हें पुरस्कार मिलता है। ऐसे में यह हादसा भी एक कारण हो सकता है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला ने दिया एक साथ 4 बच्चों को जन्म, डॉक्टर बोले- 24000 में से 1 मामला आता है ऐसा

झालावाड़ की ज्योति कश्यप का झालावाड़ के जनाना अस्पताल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 8 July 2026

Jagruk Janta 8 July 2026Download रिएक्ट करें♥️      जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामला : धन का बाग में होता था बंटवारा!

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामले में रोज...