बीकानेर : नोखा रोड़ पर दो वाहनों की भिड़ंत, कार हुई बुरी तरह क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

बीकानेर@जागरूक जनता। शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में अभी अभी एक सड़क हादसा हुआ है। जिसमे नोखा रोड़ पर शिव वैली की तरफ से आ रही लोड बॉडी टैक्सी कार में जा घुसी, टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों वाहन चालको के मामूली चोट आई है।हादसे के बाद नोखा रोड़ हाइवे पर जाम लग गया। घटना की इत्तला मिलने पर गंगाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को जेसीबी की मदद से हाइवे से हटवाकर जाम खुलवाया है।

गंगाशहर थाने के एचसी जयप्रकाश ने बताया कि शिववैली की तरफ से आ रही लोड बॉडी टेक्सी रोंग साइड से जैसे ही हाईवे पर चढ़ी उसी दरम्यान अग्रवाल भवन के पास से गुजर रही कार से टैक्सी जा भिड़ी,भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि टैक्सी में कोई ज्यादा नुकसान नही हुआ है। एचसी के मुताबिक इसमे टैक्सी चालक की गलती बताई जा रही है। दोनो पक्षों में आपसी समझौता की बाते चल रही थी। खबर लिखे जाने तक इस सम्बंध में गंगाशहर थाने में कोई मुकदमा दर्ज नही हुआ है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला ने दिया एक साथ 4 बच्चों को जन्म, डॉक्टर बोले- 24000 में से 1 मामला आता है ऐसा

झालावाड़ की ज्योति कश्यप का झालावाड़ के जनाना अस्पताल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 8 July 2026

Jagruk Janta 8 July 2026Download रिएक्ट करें♥️      जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामला : धन का बाग में होता था बंटवारा!

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामले में रोज...