बीकानेर में आज यंहा चला पीला पंजा, करोड़ो की जमीन कराई मुक्त

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर में अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान जोरो पर है। संभागीय आयुक्‍त नीरज के. पवन के निर्देशानुसार यूआईटी के अतिक्रमण निरोधक दस्‍ते ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए करमीसर में राजकीय स्‍कूल पास हुए अतिक्रमण हटा दिए। कार्रवाई के दौरान हालांकि मौके पर लोगों ने विरोध भी जताया, लेकिन अधिकारियों ने समझाइश कर उन्‍हें शांत कर दिया।

कलक्‍टर भगवती प्रसाद कलाल व न्‍यास सचिव नरेन्‍द्र सिंह राजपुरोहित के निर्देशानुसार हुई इस कार्रवाई में करीब 30 करोड़ की जमीन अतिक्रमियों से मुक्‍त करा ली गई । न्‍यास के तहसीलदार कालूराम पडिहार की अगुवाई में न्‍यास का अतिक्रमण निरोधक दस्‍ता आज सुबह करीब साढे आठ बजे ही करमीसर में राजकीय स्‍कूल के पास एकत्रित हो गया। दस्‍ते में न्‍यास के अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा पुलिस और होमगार्ड का जाब्‍ता भी शामिल रहा। तहसीलदार पडिहार ने बताया कि मौके पर न्‍यास की जमीन पर अतिक्रमियों ने करीब एक-एक बीघा जमीन घेर कर उन पर अवैध निर्माण करवा रखा था। मौके पर करीब 25 बीघा जमीन अतिक्रमियों से मुक्‍त करवा ली गई है। इस कार्रवाई में न्‍यास की एक्‍सईएन वंदना, जेईएन राजेन्‍द्र सारण, विनीत शीलू, भव्‍यदीप, रमेश चौधरी, मंजू, पटवारी पूर्णाराम सहित अन्‍य कर्मचारी व अधिकारी शामिल रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414