बीकानेर :स्कूल में घुसकर चोरी करने वाला पकड़ा गया, पुलिस जुटी जांच में, खुल सकते है कई और राज…

बीकानेर@जागरूक जनता । स्कूल में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को देशनोक थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । बीते माह की 9 जून को देशनोक थानांतर्गत बरसिंहसर की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आरोपी 23 वर्षीय धर्मेन्द्र गोदारा पुत्र रामदयाल जाट ने स्कूल के कमरे का ताला तोड़कर पोषाहार कक्ष से एक सिलेण्डर चोरी कर लिया तथा सीसीटीवी कैमरों आदि को तोड़ दिया । जिसकी रिपोर्ट देशनोक थाने में स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती आशा शर्मा ने दर्ज करवाई । पुलिस ने इस सम्बंध में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की । शुक्रवार को देशनोक थाने के हेडकांस्टेबल गंगाविशन ने कार्यवाही करते हुए
चोरी के आरोपी धर्मेन्द्र गोदारा को दबोच लिया । आरोपी बरसिंगसर के धोरा बास का निवासी है । पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । वंही आरोपी से पुलिस की गहन पूछताछ जारी है और उम्मीद जताई जा रही है कि इससे और कई वारदातों से पर्दा उठ सकता है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 15 July 2026

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करेंhttps://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14 जागरूक जनता Facebook...

महिला ने दिया एक साथ 4 बच्चों को जन्म, डॉक्टर बोले- 24000 में से 1 मामला आता है ऐसा

झालावाड़ की ज्योति कश्यप का झालावाड़ के जनाना अस्पताल...