पोर्न केस में पूछताछ: शिल्पा से 6 घंटे घर पर ही हुए सवाल-जवाब, आरोपी राज कुंद्रा को भी साथ लाई थी पुलिस

मुंबई। पोर्न मूवीज मामले में राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही ये कयास लगाए जा रहे थे कि मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम शिल्पा शेट्टी को भी समन भेजेगी। हालांकि पुलिस ने शिल्पा को थाने तो नहीं बुलाया लेकिन शुक्रवार को खुद ही उनके घर पहुंच गई। पुलिस राज कुंद्रा को भी साथ ले गई थी और करीब 6 घंटे तक कुंद्रा और शिल्पा को साथ बैठाकर सवाल-जवाब किए। इसके बाद पुलिस कुंद्रा को लेकर लौट गई।

हालांकि यह पता तो नहीं चल पाया है कि पुलिस ने शिल्पा से क्या-क्या सवाल किए। लेकिन सूत्रों का कहना है कि राज कुंद्रा के एडल्ट ऐप हॉटशॉट्स और इसके कंटेंट के बारे में शिल्पा को पूरी जानकारी थी। कुंद्रा ने इस ऐप से होने वाली कमाई की बड़ी रकम कई बार शिल्पा के बैंक खाते में मंगवाई थी।

मुंबई पुलिस की जांच में सामने आया है कि कुंद्रा के हॉटशॉट्स ऐप के 20 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर थे। शिल्पा पर आरोप है कि उन्होंने जानबूझकर कुंद्रा के गलत कामों की जानकारी छिपाई है। उनकी एडल्ट कंटेंट कंपनी ‘केनरिन’ में शिल्पा भी पार्टनर हैं। कई लड़कियों ने अपने बयान में भी कहा है कि एक्टिंग में आने से पहले उनकी बात शिल्पा से करवाई गई थी।

राज कुंद्रा ने गिरफ्तारी को गलत बताया, हाईकोर्ट पहुंचे
राज कुंद्रा ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कुंद्रा ने अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताया है। उनका कहना है कि पुलिस ने उन्हें 41A के तहत नोटिस नहीं दिया था। बता दें 41A का नोटिस पुलिस के सामने पेशी के लिए होता है। अगर व्यक्ति इस नोटिस का पालन करता है तो उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सकता, सिर्फ पूछताछ के लिए ले जाया जा सकता है।

कुंद्रा 27 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में हैं
राज कुंद्रा की पुलिस कस्टडी शुक्रवार को खत्म हो रही थी, लेकिन एस्प्लेनेड कोर्ट ने कस्टडी 27 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी है। उनके सहयोगी रेयान थोर्पे को भी 27 जुलाई तक कस्टडी में भेज दिया गया है। कुंद्रा फिलहाल भायखला जेल में हैं। पुलिस कस्टडी में रहने वालों को यहीं रखा जाता है। फरवरी 2021 में सामने आए पोर्न मूवीज रैकेट के मामले में अब तक राज कुंद्रा समेत 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

शुक्रवार को कुंद्रा की कोर्ट में पेशी के दौरान मुंबई पुलिस ने एक और खुलासा किया है। पुलिस की ओर से बताया गया कि कुंद्रा 121 पोर्न वीडियोज को इंटरनेशनल लेवल पर 9 करोड़ रुपए में बेचने वाले थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...