बीकानेर : रामपुरा बस्ती में जेल से छूटकर आए युवक पर छुटभैये बदमाशों ने की फायरिंग, नयाशहर पुलिस मौके पर

बीकानेर : रामपुरा बस्ती में जेल से छूटकर आए युवक पर छुटभैये बदमाशों ने की फायरिंग, नयाशहर पुलिस मौके पर

बीकानेर@जागरूक जनता। कई महीनों की शांति के बाद नयाशहर थाना क्षेत्र में अभी अभी एक फायरिंग होने की घटना सामने आई है । घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई । वंही फायरिंग की सूचना मिलने के बाद नयाशहर थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण मय पुलिस जाब्ता मौके पर है । थानाधिकारी चारण ने बताया कि जिस युवक को गोली मारी गई है उसका नाम भवानी सिंह है जो कि पिछले तीन महीने से जेल में बंद था और हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया था । हालांकि फायरिंग में भवानी सिंह नाम का युवक बाल बाल बच गया । चारण ने बताया प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों में मनीष खत्री सहित व एक अज्ञात छुटभैये बदमाशों के नाम सामने आ रहे है । जो इस फायरिंग की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए । चारण ने बताया कि पुलिस की टीमें बदमाशों की धरपकड़ के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है जल्द ही ये बदमाश जेल की सलाखों के पीछे होंगे ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related