बीकानेर : शहर के श्मशान में दिनदहाड़े चाकू घोंपकर जाजड़ा की हत्या, पुलिस जुटी हमलावर की तलाश में..

बीकानेर@जागरूक जनता । आपसी लेनदेन में मामूली कहासुनी के चलते बीकानेर में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर देने का संगीन मामला सामने आया है । घटना नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र की है । बताया जा रहा है कि लेनदेन सेटलमेंट करने के लिए शमशान में इकट्ठा हुए दो युवकों में बोलचाल हो गई और तैश में आकर एक युवक द्वारा चाकू घोंपकर दूसरे युवक की हत्या कर दी गई । मिली जानकारी के अनुसार नयाशहर थाना क्षेत्र के रामदेव पार्क के पास स्थित रत्ताणी व्यासों के श्मशान घाट में यह वारदात आज दोपहर करीब 3 बजे हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक विकास रंगा व भंवरलाल जाजड़ा आपसी लेनदेन सेटलमेंट करने के लिए शमशान में इकट्ठा हुवे थे,जंहा किसी कहासुनी के चलते आरोपी विकास रंगा ने भंवरलाल जाजड़ा को चाकू घोंप दिया जंहा से गम्भीर हालत में भंवरलाल जाजड़ा को पीबीएम ट्रोमा पहुँचाया गया, जंहा चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया । पीबीएम चौकी से मिली जानकारी के अनुसार शव को मोर्चरी में रखवाया गया है । घटना की सूचना मिलते ही नयाशहर थाने से सब इंस्पेक्टर महेंद्रसिंह व सीओ सिटी सुभाष शर्मा पुलिस जाब्ते के साथ फिलहाल पीबीएम पहुंच गए है । सीओ सिटी सुभाष शर्मा ने बताया कि मृतक का नाम 30 वर्षीय भंवरलाल जाजड़ा है जो रघुनाथसर कुआं का निवासी है । वंही हमलावर विकास रंगा पुष्करणा स्टेडियम का रहने वाला है । सीओ सिटी शर्मा के अनुसार विकास घटना के तुरंत बाद से फरार है पुलिस टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई है । वंही पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है कि आखिरकार किस कारण इस हत्या को अंजाम दिया गया ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला मानसिक स्वास्थ्य विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

जयपुर. वूमेन मेंटल हेल्थ स्पेशलिटी सेक्शन, इंडियन साइकाइट्रिक समिति...

Jagruk Janta Hindi News Paper 24 JUne 2026

Jagruk Janta 24 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...