बीकानेर:- नयाशहर इलाके में हुई वारदात, युवक की चाकू मारकर की हत्या

बीकानेर:- नयाशहर इलाके में हुई वारदात, युवक की चाकू मारकर की हत्या

बीकानेर@जागरूक जनता। शहर में रविवार को दिन दहाड़े एक युवक की हत्या कर दी गई। दो दोस्त ही आपस में किसी विवाद को लेकर आमने सामने हो गए थे। इन दोनों के बीच किसी पुराने मामले को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद विकास रंगा ने भंवरलाल जाजड़ा को मुरलीधर व्यास कॉलोनी के पास स्थित एक श्मसान के पास मंदिर में बुलाया। झगड़े में सुलह के लिए विकास रंगा ने भंवरलाल को चाकू घोंप दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सीओ सिटी सुभाष शर्मा ने यह जानकारी दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरलीधर व्यास कॉलोनी रोड पर स्थित एक श्मसान घाट के पास ही भंवरलाल जाजड़ा नामक युवक को विकास रंगा नामक युवक ने बुलाया था। इन दोनों के बीच पहले झगड़ा हुआ था। यह कहकर बुलाया गया कि समझौता कर लेते हैं। इसी दौरान दोनों में कहासुनी हो गई और विकास रंगा ने भंवरलाल को चाकू मार दिया। उसे ट्रोमा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं मिल पाई है। विकास यहां एमएम ग्राऊंड के पास रहने वाला बताया जा रहा है। इस मामले में नयाशहर थानाधिकारी गाेविन्द सिंह चारण ने बताया कि मर्डर हुआ है लेकिन वो स्वयं जिले से बाहर है। जानकारी के अनुसार मृतक का शव पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर से अब मोर्चरी में शिफ्ट किया जा रहा है।

घटना के बाद से पुलिस विकास रंगा को ढूंढ रही है जो नयाशहर थाना क्षेत्र में ही कहीं रहता है। एमएम ग्राऊंड के पास उसका मकान बताया जा रहा है। पुलिस को अभी मृतक के परिजनों को संभालने में लगी है और बॉडी पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपी जायेगी। अभी शव माेर्चरी में रखा गया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...