बीकानेर : रोड़ जाम कर केम्पर गाड़ी में आगजनी करने वाले चार और आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे,अब तक 13 हो चुके गिरफ्तार..

बीकानेर@जागरूक जनता। बीछवाल थाना क्षेत्र में बीते माह फरवरी को शोभासर रोड़ जाम कर केम्पर गाड़ी जलाकर आगजनी करने वाले चार और आरोपियों की धरपकड़ आज हुई है पुलिस ने इस प्रकरण में तेजप्रकाश टांक पुत्र मोटाराम कुम्हार उम्र 29 साल निवासी रिङमलसर हाल बंगलानगर,नत्थुसिंह पुत्र जेतुसिंह राजपूत उम्र 20 साल निवासी कक्कू, देवाराम पुत्र अमराराम भाम्भू उम्र 27 साल निवासी चिताना एवं मांगीलाल पुत्र अमराराम भाम्भू उम्र 33 साल निवासी चिताना को गिरफ्तार किया है । इससे पहले बीछवाल पुलिस द्वारा आगजनी के इस मामले में 9 आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है । बता दे, इस मामले में अब तक 13 जने गिरफ्तार हो चुके है ।

यह है आगजनी का मामला..
बीछवाल सीआई मनोज शर्मा ने बताया कि 27 फरवरी की रात्रि को शोभासर चौराहा पर जगदीश प्रजापत , अनिल बिश्नोई तथा 25-30 अन्य लोगों की भीङ ने उग्र होकर एक कैम्पर गाड़ी को घेर कर रोका तथा कैम्पर चालक पर गौवंश के परिवहन का आरोप लगाकर रोड़जाम कर कैम्पर गाड़ी को आग लगा दी । कैम्पर चालक राजू से मोबाईल व अन्य कागजात छीन कर जलती हुई गाड़ी में फेंक कर जला दिये । घटना पर ड्यूटी ऑफिसर गुमानाराम एएसआई द्वारा थाना पर मुकदमा दर्ज कराया गया था । आगजनी की गम्भीर घटना को देखते हुए एसपी योगेश यादव पुलिस द्वारा अमित कुमार अति. पुलिस अधीक्षक शहर के निर्देशन एवं पवन कुमार वृत्ताधिकारी सदर के सूपरविजन में मनोज कुमार थानाधिकारी बीछवाल के नेतृत्व में मुल्जिमों की धरपकड़ हेतु टीम का गठन किया गया । प्रकरण में गठित टीम व अनुसंधान अधिकारी जिलेसिंह एएसआई द्वारा आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले 9 आरोपियों छेलूसिंह राजपूत निवासी बंगलानगर, मोहित खत्री निवासी मुक्ताप्रसाद नगर,प्रभातसिंह गहलोत उर्फ लक्की निवासी मुक्ताप्रसाद नगर, दीपक प्रजापत निवासी रावतसर कुम्हारान हाल बंगलानगर, माणकराम प्रजापत निवासी गोविन्दसर,जगदीश प्रजापत निवासी सर्वोदय बस्ती,पंकज आहुजा निवासी मुक्ताप्रसाद नगर,मूलचन्द लखेसर निवासी दियातरा एवं जेठाराम कुमावत निवासी गंगापुरा हाल बंगलानगर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जंहा से सभी आरोपियों को जेसी कर दिया गया । वंही इस मामले में फरार चल रहे चार और आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार किया गया इसके साथ अब तक 13 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ चुके है, शेष नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीमें सम्भावित ठिकाने पर दबिश दे रही है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...