बीकानेर में पत्रकारिता की परंपरा पूरे देश के लिए मिसाल,बीपीसी के होली स्नेह मिलन समारोह में बोले गहलोत..

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह रविवार को हरि हेरिटेज में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत थे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता को चौथे स्तंभ के रूप में मान्यता प्राप्त है। यह अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बीकानेर में पत्रकारिता की परंपरा को पूरे देश के लिए मिसाल बताया तथा कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा पत्रकारों के अधिस्वीकरण की प्रक्रिया के सरलीकरण की घोषणा की गई है। पत्रकार संगठनों द्वारा इसके सुझाव बनाए जाएं। यह सुझाव राज्य सरकार को भिजवाए जाएंगे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरसिंह दास व्यास ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में पत्रकारों के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी होती है। प्रत्येक पत्रकार इसे समझते हुए अपनी कलम से चलाए, जिससे समाज को सही दिशा मिल सके।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर परिषद के पूर्व सभापति चतुर्भुज व्यास ने कहा कि बीकानेर के कई पत्रकारों ने देश और दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। युवा पत्रकारों को इनके आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब द्वारा समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जो पत्रकारों में नई ऊर्जा का संचार करते हैं।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक हरि शंकर आचार्य ने कहा कि प्रेस द्वारा राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। उन्होंने पत्रकार कल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया।
इससे पहले प्रेस क्लब के अध्यक्ष जयनारायण बिस्सा ने अपने कार्यकाल की विभिन्न उपलब्धियों तथा भावी कार्ययोजना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्रेस और पत्रकारों की प्रत्येक वाजिब मांग को सरकार तक पहुंचाया जाएगा।
जार के जिलाध्यक्ष श्याम मारु ने वरिष्ठ पत्रकार सम्मान योजना के तहत पात्रता की आयु 60 से घटाकर 58 वर्ष करने, जिले की तर्ज पर तहसील स्तर पर पत्रकारों को आवासीय भूखंड आवंटित करने तथा अधिस्वीकरण नियमों में शिथिलता की मांग रखी।
कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया।
इस दौरान वरिष्ठ प्रचार फोटोग्राफर बृज गोपाल बिस्सा, दिनेश गुप्ता, मनीष पारीक, अजीज भुट्टा, विमल छंगाणी, रमेश बिस्सा, सुरेश बोड़ा, मुजीब उर रहमान, रमजान मुगल, भवानी जोशी, रामस्वरूप भाटी, श्याम मारु सहित विभिन्न पत्रकारों का सम्मान किया गया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...