बीकानेर: भारत पेट्रोलियम की रिहायशी बिल्डिंग में लगी आग,पुलिस व दमकल की गाड़ियां मौके पर,देखे वीडियो

बीकानेर@जागरूक जनता। शहर के जेईनवीसी थाना क्षेत्र में अभी अभी एक बिल्डिंग में आग लगने की घटना सामने आई है, बताया जा रहा है जयनारायण व्यास कॉलोनी के सेक्टर 8 में स्थित भारत पेट्रोलियम की आवासीय बिल्डिंग में यह आग लगी है । आग लगने की सूचना मिलते ही जेईनवीसी पुलिस जाब्ता व दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। जेईनवीसी थाने के एचसी धर्मचंद ने बताया सेक्टर 8 में आरएसवी स्कूल के सामने भारत पेट्रोलियम की आवासीय बिल्डिंग में एक फ्लैट में शार्ट शर्किट के कारण यह आग लगी है । इस फ्लेट में गौरव द्विवेदी अपने परिवार के साथ रहते है । आग लगते ही वे अपने परिवार के साथ भागकर बाहर निकले और पुलिस को सूचना दी, वंही अग्निशमन विभाग को इत्तला की गई, कुछ ही समय मे आग पर काबू पा लिया गया। आग से बड़ा नुकसान व जनहानी नही हुई है, केवल घरेलू सामान जलकर राख हुआ है । गनीमत रही यह आग दिन में लगी, अगर यह रात को लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था, इस बिल्डिंग में करीब 50 फ्लैट है जिसमे भारत पेट्रोलियम के कर्मचारी अफसर अपने परिवार के साथ रहते है । खबर लिखे जाने तक जेईनवीसी पुलिस व दमकल की गाड़ियां मौके पर थी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...