बीकानेर में वेक्सीनेशन को लेकर आई बड़ी खबर,कल से वेक्सीन पर रहेगा लॉक, ग्रामीण क्षेत्रों में रहेगी यह व्यवस्था

बीकानेर@जागरूक जनता । बीकानेर शहर में चार-पांच दिनों के अंतराल के बाद गुरुवार को 18+ व 45+ वालों का वेक्सीनेशन हुआ लेकिन महज एक दिन के टीकाकरण कार्यक्रम के बाद शुक्रवार से आगामी दिनों तक शहर में वेक्सीनेशन लॉक रहेगा केवल वेक्सीनेशन ऑन व्हील्स व मोबाइल वेन से टीकाकरण का कार्य किया जाएगा । इसके पीछे की वजह वेक्सीन डोज की कमी बताई जा रही है । जिले में वेक्सीन का लॉट खत्म हो चुका है ऐसे में जब तक जयपुर से वेक्सीन की खेप नही आ जाती तब तक बीकानेर वासियों को इंतजार करना पड़ेगा । आरसीएचओ डॉ राजेश गुप्ता ने बताया गुरुवार को शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में दोनों वर्गों के लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया जिसमें सेंकेड डोज के लिए बड़ी सँख्या में लोगो ने वेक्सीन की डोज लगवाई । आरसीएचओ ने बताया जिले में वेक्सीन की कमी के चलते शुक्रवार को बीकानेर शहर में टीकाकरण नही होगा केवल वेक्सीनेशन ऑन व्हील्स व मोबाइल वेन से ही टीकाकरण किया जाएगा । ऐसे में आज ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग ओपन नही होगी । वंही ग्रामीण क्षेत्रों में करीब चार हजार डोज से 18+ व 45+ दोनो वर्गों के लाभार्थियों को ऑफलाइन डोज लगाई जाएगी जिसके लिए ऑन स्पॉट बुकिंग के तहत उसी इलाके के लाभार्थियों को वरीयता दी जाएगी ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

…तो राज्य बेच देता, सरकार की दलील पर पेपर लीक के आरोपी अफसर की जमानत रद्द

राजस्थान के चर्चित पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट...