राज्य सरकार की बड़ी सौगात,बीकानेर सहित इन जिलों में 30 नवीन पशु चिकित्सा उप केंद्र खोलने एवं 43 के क्रमोन्नति की स्वीकृति

जयपुर/बीकानेर@जागरूक जनता। राज्य सरकार ने प्रदेश में पशु चिकित्सा संस्था विहीन ग्राम पंचायतों में 30 नवीन पशु चिकित्सा उप केंद्र खोलने एवं 43 पशु चिकित्सा उप केंद्रों को पशु चिकित्सालयों में क्रमोन्नत करने की स्वीकृति जारी की है। 


पशुपालन मंत्री लालचन्द कटारिया ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में पशु चिकित्सा सेवाओं के विस्तार के लिए सतत प्रयासरत है। इसी के तहत मुख्यमंत्री की बजट घोषणा की अनुपालना में बीकानेर सहित विभिन्न जिलों में 30 नवीन पशु चिकित्सा उप केंद्र खोलने एवं 43 पशु चिकित्सा उप केंद्रों को पशु चिकित्सालयों में क्रमोन्नत करने की स्वीकृति जारी की गई है। उन्होंने बताया कि नए केंद्र खुलने से पशुपालकों को अपने नजदीक ही बेहतर चिकित्सा सेवाएं एवं विभागीय योजनाओं का त्वरित लाभ मिल सकेगा। साथ ही उप केंद्रों के पशु चिकित्सालयों में क्रमोन्नत होने से वहां पशु चिकित्सा अधिकारी की सेवाएं मिल सकेगी और पशु शल्य चिकित्सा सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेगी।

पशुपालन विभाग की शासन सचिव डॉ. आरुषि मलिक ने जिलावार जानकारी देते हुए बताया कि जयपुर जिले में 6, बांसवाड़ा, हनुमानगढ़ एवं नागौर में 3-3, जैसलमेर, चुरू, भरतपुर एवं चित्तौड़गढ़ में 2-2 तथा अजमेर, बूंदी, भीलवाड़ा, दौसा, कोटा, श्रीगंगानगर एवं बीकानेर में एक-एक नवीन पशु चिकित्सा उप केंद्र मंजूर किया गया है। इसी प्रकार जयपुर जिले में 12, नागौर में 5, हनुमानगढ़ में 4, चुरू में 3, अजमेर, बाड़मेर, चित्तौड़गढ़, श्रीगंगानगर एवं जोधपुर में 2-2 तथा बूंदी, जालोर, राजसमन्द, सवाई माधोपुर, झुंझुनूं, दौसा, पाली, टोंक एवं सीकर जिले में एक-एक उप केंद्र को पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत किया गया है। 

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...