खड़ी गाड़ियों से आधी रात को डीजल चुराने वाले को बीछवाल पुलिस ने दबोचा, कई वारदातों से उठेगा पर्दा..

खड़ी गाड़ियों से आधी रात को डीजल चुराने वाले को बीछवाल पुलिस ने दबोचा, कई वारदातों से उठेगा पर्दा..

बीकानेर@जागरूक जनता। शहर की बीछवाल थाना पुलिस ने गाड़ी मालिकों को चुना लगाने वाले शातिर चोर को धर दबोचा है । पकड़ा गया आरोपी आधी रात को खड़ी गाड़ियों में से बड़े ही शातिर तरीके से डीजल चोरी को अंजाम देता था । जिला एसपी योगेश यादव के निर्देशन में सीओ सदर पवन भदौरिया के सुपरविजन में बीछवाल थानाधिकारी मनोज शर्मा मय टीम ने कार्यवाही करते हुए शनिवार को शातिर चोर को दबोचा है ।

बीछवाल थानाधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि 18 अक्टूबर को जम्भेश्वर नगर बीकानेर निवासी परिवादी विजयपाल बिश्नोई ने रिपोर्ट दी थी कि दिनांक 6 अक्टूबर की रात्रि को हमने हमारा ट्रक सूपर मार्केट में खड़ा किया था । रात्रि में कोई व्यक्ति हमारे खड़े ट्रक में से 500 लीटर डीजल निकाल कर चोरी कर ले गया । परिवादी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच रामनिवास हैड कानि को सौंपी ।

पुलिस ने घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच पड़ताल कर शातिर आरोपी का पता लगाया ।  शनिवार को गांव गारबदेसर पहुंच कर 26 वर्षीय आरोपी सीताराम दास स्वामी पुत्र धर्मदास स्वामी निवासी गारबदेसर को गिरफ्तार कर लिया । आरोपी सीताराम दास स्वामी को कल न्यायालय में पेश किया जायेगा । जंहा आरोपी से पूछताछ कर डीजल चुराने की अन्य वारदातों के बारे में पता लगाया जायेगा ।

इस टीम ने शातिर चोर को दबोचा
बीछवाल थानाधिकारी मनोज शर्मा,रामनिवास हैड कानि,राजाराम कानि.,चेतराम कानि,हरिश कुमार कानि  आदि टीम ने कड़ी मेहनत से आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...