एसपी चन्द्रा की टीम की बड़ी कार्रवाई, हीरालाल भट्टड़ पेट्रोल पंप लूटने वाले दो शातिर लुटेरे चढ़े नोखा पुलिस के हत्थे

-नारायण उपाध्याय
बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर पुलिस इन दिनों आक्रमक तेवर के साथ अपराधियों को छठी का दूध पिला रही है जंहा इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों में भय व आमजन में विश्वास वाली थीम साफ सुथरा संदेश दे रही है कि अब काले कारनामों में लिप्त बदमाशों की खैर नही..। पुलिस ने आमजन में खाकी के प्रति विश्वास पैदा करते हुए नोखा थाना क्षेत्र में करीब चार माह पुराने पेट्रोल पंप लूट की घटना का सनसनीखेज खुलासा करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है । यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे फरार बदमाशों की धरपकड़ के अभियान के तहत आईजी व जिला एसपी के निर्देशों के बाद नोखा पुलिस ने की है । इस कार्रवाई को ग्रामीण एडिशनल एसपी सुनील कुमार, नोखा सीओ नेमसिंह चौहान के निकट सुपरविजन में नोखा थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद के नेर्तत्व में गठित टीम ने अंजाम दिया है । टीम ने भट्टड़ पेट्रोलियम नागौर रोड स्थित पेट्रोल पंप को लूटने वाले दो बदमाशों विनोद बिश्नाई पुत्र स्व.भंवरलाल धारणियां निवासी मुकाम व रामेश्वरलाल पुत्र स्व.शंकरलाल पुनिया निवासी जांगलू को गिरफ्तार कर काल कोठरी में पहुंचाया है ।

यह है लूट की घटना…
उल्लेखनीय है,विगत मार्च को नागौर रोड स्थित हीरालाल भटड पेट्रोलियम पर सेल्समैन का कार्य करने वाले भजनलाल सियाग ने नोखा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह पिछले काफी समय से हिरालाल भटड पेट्रोल पम्प, नागौर रोड, नोखा में सेल्स मैन का कार्य करता है। 14 मार्च को वह और लुणसिंह पुत्र सुल्ताखनसिंह राजपूत निवासी रोडा रात्री डयूटी में थे रात्री के लगभग 02.45 एएम बजें एक सफेद कलर की बिना नम्बरी शिफट डिजायर कार आई जिसमें पांच व्यक्ति सवार थे व सभी के मुंह पर धाटे बांधे हुये थे , आते ही एक व्यक्ति ने गाड़ी से नीचे उतरकर गाड़ी की टंकी फुल करवाई, व बाद में कहा कि आपकी एटीएम मशीन कहां है, हमें एटीएम मशीन से भुगतान करना है । तो हम प्रार्थी ऑफिस में एटीएम मशीन के पास गये, ऑफिस में जाते ही एटीएम मशीन चालु करते ही मुझ पर पिस्तौल तान कर मेरे से मेरी पेंट की जेब में रखे करीब 5150 / -रुपये निकाल लिये व ऑफिस के गलों से भी नगदी लूट कर भाग गये । जिसकी रिपोर्ट पर लूट का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया । और आरोपियों को डिटेन कर जांच आगे बढ़ाई गई । और कड़ी मेहनत के बाद पुलिस टीम को इस केस में सफलता हाथ लगी और लुटेरे पुलिस के हत्थे चढ़ गए । इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में श्रवण कुमार सउनि, कॉन्स्टेबल गणेश गुर्जर,हेमसिंह आदि का विशेष सहयोग रहा ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...