बीकानेर में पुलिस लाइन के पास बड़ा हादसा, स्विफ्ट कार ने कइयों को उड़ाया! आधा दर्जन से अधिक घायल, भारी पुलिस बल मौके पर..

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर में सदर थाना क्षेत्र में अभी अभी एक बड़ा हादसा होने की घटना सामने आई है । घटना पुलिस लाइन के सामने सुभाषपुरा वाली रोड़ पर यह हादसा हुआ है। घटना आज शाम करीब 8 बजे के आसपास की बताई जा रही है । बताया जा रहा है की नशे में धुत स्विफ्ट गाड़ी सवार ने केम्पर गाड़ी, सब्जी के ठेले व साइकिल सवार व राहगीरों को कुचल दिया । बताया जा रहा है इस हादसे में करीब 7 से आठ जने गंभीर घायल हुए है । जिन्हें पीबीएम ट्रोमा सेंटर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस दल पहुंच गया है। मौके पर आरएसी व पुलिस की आठ से दस गाड़ियां पहुंची हुई है। सीओ सिटी व सीओ सदर सहित शहर के एसएचओ मौके पर डटे हुए है। बताया जा रहा है कि नशे में धुत्त सिविल वर्दी में पुलिस के जवान थे, जो स्विफ्ट गाड़ी में सवार थे, हालांकि यह अभी स्पष्ट नही हुआ है। पुलिस भी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। ख़बर लिखे जाने तक हालात पुलिस के नियंत्रण में थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

…तो राज्य बेच देता, सरकार की दलील पर पेपर लीक के आरोपी अफसर की जमानत रद्द

राजस्थान के चर्चित पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट...