बीकानेरी नमकीन व मिठाइयों का टेस्ट देश विदेश तक पहुंचाने वाले भीखाराम चांदमल ने बीकानेर में नए शोरूम व नए टेस्ट के साथ किया भव्य शुभारंभ..

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेरी भुजिया के अविष्कारक भीखाराम चांदमल अब अपने नए प्रतिष्ठान का भव्य शुभारम्भ हुआ। पिछले दो सौ वर्षों से बीकानेर सहित देश और विदेश में अपनी नमकीन और मिठाइयों को लेकर उपभोक्ताओं में अटूट विश्वास रखने वाले भीखाराम चांदमल के नए प्रतिष्ठान का श्रीगंगानगर रोड पर पुलिस मोटर ड्राइविंग स्कूल के सामने शुभारंभ किया गया।

शनिवार को सुबह आठ बजे इस नए प्रतिष्ठान का विधि विधान से शुभारम्भ किया गया। नए प्रतिष्ठान के शुभारम्भ अवसर पर शहर के बहुत से गणमान्यजन मौजूद रहे। प्रतिष्ठान के संचालक नवरत्न अग्रवाल ने बताया कि इनके यहाँ पर सभी तरह की बंगाली मिठाइयां, छेने की सभी तरह की मिठाइयां, काजू, बादाम, पिस्ता, ड्राई फ्रूट से  निर्मित अनेक तरह की मिठाइयां और सभी तरह के भुजिया, पापड़ व नमकीन की विभिन्न वैरायटियां ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा फ़ास्ट फ़ूड के सभी तरह की वैराइटी जैसे छोला भटूरा, गोलगप्पा, दही बड़ा, दही पापड़ी, राज कचौरी, दही टिक्की, कचौरी, पनीर कोफ्ता, खम्मन, ढोकला, खांडवी, मिर्ची बड़ा, ब्रेड पकोड़ा, इडली आदि स्वादिष्ठ व्यंजन उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा स्पेशल केशर कुल्फी, मटका कुल्फी ओर मिल्क के पेय पदार्थ की वैराइटी भी ग्राहकों के लिए तैयार की गई है। मैनेजर ज्ञान गोस्वामी ने बताया की प्रतिष्ठान का उद्धघाटन विधि विधान से ललिता देवी धर्म पत्नी नवरतन अग्रवाल द्वारा किया गया पूजा के दौरान सरोज देवी धर्मपत्नी हरिराम अग्रवाल, जयप्रकाश, श्रण्या मौजूद रहे। गौस्वामी ने बताया की पंडित गौरीशंकर ओर शिवशंकर द्वारा विधि विधान से पूजा हवन कर प्रतिष्ठान का उद्धघाटन किया गया। इस अवसर पर मंत्री डॉ बीडी कल्ला, बीकाजी ग्रुप के शिवरतन अग्रवाल, ब्रिगेडियर एस मुखर्जी, मंजू नैन गोदारा, महावीर रांका, सुभाष गहलोत, प्रशांत कंसल, महेश कोठारी, प्रवीण सिंह राठौड़, एम एल पंवार, डॉ जी सी जैन, डॉ धनपत कोचर, डॉ मुकेश आर्य, राजेश जैन, डॉ परमेन्द्र सिरोही, डॉ पी सी खत्री, डॉ जे पी गुप्ता, डॉ गौरव गुप्ता, डॉ सचदेवा, नरेश चुग, विकास अग्रवाल, सी ए मनीष सुराणा, सुधीश शर्मा, जयकिशन अग्रवाल, उद्योगपति श्रीराम गोयल, अर्पणा दत्ता, अखिलेश शर्मा, सत्यप्रकाश आचार्य, मोहन सुराणा आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। शोरूम की डिजाइन दीपेश माथुर और दीपेन माथुर ने की। भीखराम ग्रुप के हरिराम अग्रवाल, किशोर अग्रवाल, जयप्रकाश अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, आनंद अग्रवाल ने सभी आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

उद्धघाटन से जुड़ी कुछ खास फोटो देखने के लिए यंहा क्लिक करें

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...