भारतीय जनता पार्टी चुनाव समिति की बैठक हुई आयोजित केकड़ी विधानसभा से शत्रुघ्न गौतम के नाम पर लगी मोहर

समर्थकों में छाई खुशी की लहर एक दूसरे का मुंह मीठा करा किया खुशी का इजहार

केकड़ी @ जागरूक जनता (विजेंद्र पाराशर)। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के तहत भाजपा से केकड़ी विधानसभा सीट से पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम का नाम तय किया गया। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी शत्रुघ्न गौतम का नाम तय होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी तथा उन्होंने शहर के तीन बत्ती चौराहे पर इकट्ठे होकर आतिशबाजी करी व एक दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया इस दौरान विधानसभा संयोजक सत्यनारायण चौधरी, जिला महामंत्री रायचंद बागड़ी, मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत, राजवीर हावा, धनराज कच्छवा, केदार शर्मा, अमन चौधरी, जिला विधि प्रकोष्ठ सदस्य गजेंद्र पाराशर, महावीर साहू, सत्यनारायण धाकड़ सहित कई भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...