मुरलीधर व्यास कॉलोनी के समीप हुआ तेज धमाका, चार युवक धमाके से हुए घायल,घटना संदेह के घेरे में! देखे वीडियो

मुरलीधर व्यास कॉलोनी के समीप हुआ तेज धमाका, चार युवक धमाके से हुए घायल,घटना संदेह के घेरे में! देखे वीडियो

बीकानेर@जागरूक जनता । शहर की मुरलीधर व्यास कॉलोनी के समीप गेमना पीर रोड़ पर आज शाम विस्फोट हो गया जिसमें चार जने गंभीर घायल हो गए है । हादसे में चारों घायल करीब 70-80 प्रतिशत तक जले हुए बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के इलाकों सहित पूरे शहर में हड़कंप मच गया । मौके पर दमकल को बुलाकर आग को बुझाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मुरलीधर व्यास कॉलोनी के समीप गेमना पीर रोड़ तेरह मंजिल के पास स्थित हाउसिंग बोर्ड के पास क्वार्टर की घटना है । पुलिस के अनुसार क्वार्टर में नाथ रहते हैं। वहीं कुछ लोग आए हुए थे। कचरे को जलाते वक्त विस्फोट हो गया। हादसे में नत्थूसर बास वार्ड नंबर 22 निवासी 22 वर्षीय कपिल पुत्र रामलाल माली, निखिल नगर निवासी 33 वर्षीय अश्विनी उर्फ गौरव पुत्र हीरालाल नाई, अमर सिंह पुरा, सदर निवासी 23 वर्षीय विक्रम राजपूत पुत्र उत्तम सिंह, भाटों का बास निवासी 30 वर्षीय मुरली पुत्र हीरालाल जाट घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगो ने घायलों को पीबीएम के ट्रोमा सेंटर भर्ती करवाया जंहा हादसे में गंभीर घायलों का इलाज चल रहा है।

सभी घायल खतरे से बाहर
नाल थानाधिकारी विक्रम सिंह चारण ने जागरूक जनता को बताया गेमना पीर रोड़ पर हुए धमाके में चार जने गंभीर रूप से झुलस गए जिन्हें पीबीएम में भर्ती करवाया गया है । जंहा चारों खतरे से बाहर है । चारण ने बताया चारों घायलों से प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया है कि कचरा जलाते हुए अचानक धमाका हो गया और वे हादसे का शिकार हो गए ।

घटना संदेहास्पद, पुलिस जुटी जांच में…
नाल थानाधिकारी विक्रम सिंह चारण ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि धमाके की आवाज काफी तेज थी, लेकिन जिस जगह धमाका हुआ वंहा कोई गड्ढा भी नही हुआ । ऐसे में घटना कैसे हुई और कोन सी ऐसी ज्वलनशील वस्तु थी, जिससे यह धमाका तो हुआ लेकिन गड्ढा नही हुआ, यह जांच का विषय है । मौके पर एसएफएल की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है । पुलिस मामले की तह तक जाने में जुटी हुई है । हालांकि पूरी पिक्चर घायलों से विस्तार से पूछताछ करने के बाद ही पता चल पाएगी ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...