बुरी खबर : दिवंगत सीआई विष्णुदत्त बिश्रोई के 15 वर्षीय बेटे ने बीकानेर स्थित अपने घर मे की आत्महत्या

बीकानेर@जागरूक जनता । पुलिस महकमे से इस वक्त की बुरी खबर सामने आ रही है,जंहा दिवंगत सीआई
विष्णुदत्त बिश्रोई के 15 वर्षीय बेटे ने आत्महत्या कर ली है । जिसकी पुष्टि व्यास कॉलोनी एसएचओ अरविंद भारद्वाज ने जागरूक जनता के साथ साझा करते हुए बताया कि दिवंगत सीआई विष्णुदत बिश्नोई के 15 वर्षीय पुत्र ने बीकानेर के व्यास कॉलोनी स्थित अपने घर मे आत्महत्या कर ली है जिसकी इत्तला मिलते ही व्यास कॉलोनी पुलिस सहित पुलिस महकमे के आला अधिकारी मौके पर पहुँचे हुए है । उल्लेखनीय है, करीब डेढ़ वर्ष पूर्व सीआई विष्णुदत्त बिश्रोई द्वारा अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने के बाद बिश्रोई के परिवार पर एक बार फिर दुखों का पहाड़ सा टूटा है । बता दे कि अभी तक तो विष्णुदत विश्रोई का मामला भी चल रहा है । बिश्रोई की आत्महत्या पर भी तरह तरह के सवाल उठे थें । वंही इस बुरी खबर की सूचना मिलते ही बिश्नोई के परिजनों व पुलिस महकमे में शोक की लहर है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 17 June 2026

Jagruk Janta 17 June 2026Download रिएक्ट करें♥️   जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

डॉ मुकुल शर्मा के सान्निध्य में मनाएँगे 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जयपुर। मुरलीपुरा स्कीम स्थित संत बाबा मेहरदास मंदिर में...