जिले को पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना में माह सितम्बर के लिए 62328.05 क्विटल गेहूॅं का उपावंटन

बीकानेर@जागरूक जनता । जिला कलक्टर नमित मेहता ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनान्तर्गत अन्त्योदय, बीपीएल, स्टेट बीपीएल तथा पीएचएच (अन्य) श्रेणी (खाद्य सुरक्षा के तहत चयनित) राशन कार्डधारियों को 5 किलोग्राम गेहूॅं प्रति व्यक्ति प्रतिमाह निःशुल्क वितरण करने के लिए माह सितम्बर 2021 के लिए 62328.05 क्विटल गेहूॅं का अतिरिक्त आवंटन किया गया है।
मेहता ने बताया कि उक्त गेहूॅं उचित मूल्य दुकानदारों द्वारा योजना में कवर होने वाले कार्डधारियों को माह अक्टूबर 2021 में निःशुल्क वितरण किया जायेगा। उन्होंने प्रबंधक नागरिक आपूर्ति राजस्थान राज्य खाद्य आपूर्ति निगम लि.बीकानेर को निर्देश दिए है कि आवंटित गेहूॅं का भारतीय खाद्य निगम बीकानेर से अविलम्ब रिलीज ऑर्डर जारी करवाकर, 30 सितम्बर तक सम्पूर्ण उठाव सुनिश्चित करें तथा जारी रोस्टर के अनुसार उचित मूल्य दुकानों पर गेहॅूं की पहुंच सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि बीकानेर नगर निगम क्षेत्र के लिए 9715.90 क्विटल, तहसील बीकानेर (ग्रामीण) देशनोक नगर पालिका सहित 8423.70 क्विटल, तहसील कोलायत में 5379.55 क्विटल, तहसील बज्जू 2483.65 क्विटल, तहसील लूणकरनसर में 6278.15 क्विटल, तहसील नोखा (नगर पालिका सहित)             15402.90 क्विटल, तहसील श्रीडंूगरगढ़ (नगर पालिका सहित) 7314.50 क्विटल, तहसील पूगल में 2103.90 क्विटल, तहसील खाजूवाला में 2838.10 क्विटल और तहसील छत्तरगढ़ में 2387.70 क्विटल गेहूॅं का उपावंटन किया गया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...