बीकानेर : ढाणी में लगी भीषण आग, लाखों के आभूषण व नकदी जलकर हुई स्वाहा, देखें वीडियो

बीकानेर@जागरूक जनता। जिले के जसरासर थाना क्षेत्र में देर रात्रि ढाणी में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है । बताया जा रहा है इस आगजनी में 4 से पांच बकरियां जिंदा जल गई व ढाणी में रखे आभूषण व नकदी जलकर राख हो गए । मिली जानकारी के अनुसार जसरासर थानांतर्गत गुंदूसर गांव के रहने वाले सोहनसिंह/लालसिंह की ढाणी में सोमवार देर रात्रि आग लग गई जिसमें इस परिवार के ढाणी में रखे आभूषण व नकदी व घरेलू सामान इस भीषण आग में स्वाहा हो गए, जिसमे इस परिवार को तकरीबन तीन लाख का नुकसान हुआ बताते है । आग लगने की सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया । आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है । वंही जसरासर पुलिस को इस आगजनी के बारे में कोई इत्तला नही है। देखें वीडियो

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414