नयाशहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : पांच साल से फरार भगौड़े वारंटी सहित दो आरोपी सीआई चारण के चक्रव्यूह में फंसे..

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश यादव द्वारा स्थाई वारंटो की धरपक्कड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत नयाशहर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है जंहा 5 साल से फरार चल रहे भगौड़े स्थाई वारंटी अपराधी को रविवार को दबोचा है । पकड़ा गया अपराधी रामदेव स्वामी पुत्र जेठमल स्वामी निवासी वार्ड नम्बर 21 स्वामी मोहल्ला धर्मनगर के अंदर का निवासी है, जो बीते पांच वर्षों से पुलिस को चकमा दे रहा था, लेकिन इस बार नयाशहर सीआई गोविंद सिंह चारण की नजरों से बच नही पाया और धरा गया। वंही इसी क्रम में कुर्की के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी का नाम रणजीत सिह पुत्र नत्थूसिह जाति राजपूत निवासी हाउस नम्बर – 14 / 216-217 मुक्ताप्रसाद नगर का निवासी है । नयाशहर सीआई चारण के अनुसार पुलिस द्वारा इस अभियान में अब तक कुल 12 स्थाई वारंटीयो का निस्तारण किया जा चुका है व अन्य वांछित अपराधीयो की धरपक्कड़ के प्रयास जारी है ।

इस कार्यवाही को जिला पुलिस अधीक्षक योगेश यादव  व अति. पुलिस अधीक्षक शहर अमित कुमार के निर्देशन में सीओ सिटी दीपचंद के निकट सूपरविजन में नयाशहर थानाधिकारी गोविन्दसिंह चारण के नेतृत्व में गठित टीम हंसराज एचसी, मोहनलाल कानि व रमेश कानि मय टीम ने अंजाम दिया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...