बीकानेर में सड़क पर मौत का तांडव: पिकअप गाड़ी पलटे खाती रही, सवारियां उछलकर गिरती रही,एक दर्जन घायल पीबीएम रैफर

बीकानेर@जागरूक जनता। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह पिकअप गाड़ी के पलट जाने से करीब 27 लोग घायल हो गए है जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया,जंहा से 12 गंभीर घायलो को पीबीएम रैफर किया गया है ।जिसमें एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। घटना के बाद एसडीएम ट्रोमा सेन्टर पहुंची और घायलों की कुशलक्षेम पूछी।

श्रीडूंगरगढ़ पुलिस के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ से बाना की तरफ जा रही पिकअप टायर फटने से पलटे खा गई। बताया जा रहा है एक ही पिकअप में करीब 30 जने सवार थे, इस हादसे में करीब 27 जने घायल हो गये। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिये श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। जहां से 12 गंभीर घायलों को बीकानेर के लिये रैफर कर दिया गया।जैसे-जैसे पिकअप पलटती रही वैसे ही सवारियां उछलकर दूर गिरती रही। कई सवारियों को इस दौरान गंभीर चोट लगी है। मौके से गुजर रही दूसरी गाड़ियों में सवार राहगीरों ने घायलों की मदद। सभी घायलों को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में एक साथ इतने घायलों को देख पूरा अस्पताल प्रशासन हरकत में आ गया और सबकी चिकित्सा शुरू की। प्रारंभिक तौर पर सभी का श्रीडूंगरगढ़ के सरकारी अस्पताल में ही इलाज चल रहा है।

ये हुए है घायल

घायलों में दुलचासर निवासी मनोज कंवर (25), इंदपालसर गुसाइसर निवासी मंजू (25), भंवर लाल (25), सहीराम (17), लेखराम (34), भैराराम (34), तारादेवी (30), सोहनराम (17), संतोष देवी (30), भागीरथ (26), कालूराम (31), विनोद (26) को बीकानेर पीबीएम अस्पताल रैफर किया गया है।


फसल कटाई के लिए जा रहे थे
श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल ने बताया कि ये लोग एक ही पिकअप में बीकानेर के इंदपालसर से पुंदलसर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में गाड़ी का टायर फट गया। बाना गांव के पास हादसा हुआ। ये सभी लोग फसल की कटाई के लिए जा रहे थे।

खबर लिखे जाने तक पीबीएम में रैफर किये गए घायलों का इलाज जारी था।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...