राष्ट्रीय पंजाबी महासभा बीकानेर ईकाई के तत्वावधान में आगामी बैसाखी पर्व रविन्द्र रंगमंच में मनाया जाएगा

बीकानेर@जागरूक जनता। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा बीकानेर ईकाई द्वारा आगामी 13 अप्रैल को बैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा जिसके लिए महासभा ने तैयारियां शुरू कर दी है । महासभा के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार खत्री ने बताया कोरोना महामारी के चलते बीते दो वर्षों से बैसाखी पर्व का त्यौहार समाज के लोगो द्वारा अपने अपने घरों में मनाया जा रहा था, इससे पहले हर वर्ष सार्वजनिक मंच पर बैसाखी त्यौहार समाज के साथ मिलजुल कर मनाया जाता रहा है । जिलाध्यक्ष सतीश कुमार खत्री ने बताया आगामी 13 अप्रैल को बीकानेर के प्रसिद्ध रविंद्र रंगमंच पर वैसाखी का त्यौहार बडे धुमधाम से मनाया जाएगा। महासभा के प्रदेश संयोजक अरविंद मिढ्ढा के अनुसार इस प्रोग्राम में पंजाबी समाज के लोग अपनी संस्कृति को भंगडा, गिद्भा और कई नए प्रकार के कल्चर प्रोग्राम पेश करेंगे । राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश महासचिव प्रेमप्रकाश खत्री के अनुसार इस बार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान लघु उद्योग निगम के चेयरमैन राजीव अरोडा एवं महासभा के राष्ट्रीय स्तर के कई पदाधिकारीयों की आने की संभावना है। महासभा के अनुसार कार्यक्रम में सांझा चूल्हा का सपरिवार आनंद लेंगे, जिसकी व्यवस्था महासभा द्वारा की जाएगी।

गौरतलब है, राष्ट्रीय पंजाबी महासभा बीकानेर ईकाई के पदाधिकारियों ने कोरोनाकाल में जात पात को नजरअंदाज कर निस्वार्थ मानव सेवा की है जिसमे महासभा के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार खत्री अपनी टीम के साथ बड़ी मुस्तैदी से लॉकडाउन के दरम्यान चौक चौराहों पर सेवा करते देखे गए ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...