शवयात्रा पर मधुमखियों का हमला, अर्थी छोड़ भागे लोग,एक की मौत, 50 से 60 घायल..

शवयात्रा पर मधुमखियों का हमला, अर्थी छोड़ भागे लोग,एक की मौत, 50 से 60 घायल..

नागौर@जागरूक जनता। अंतिम संस्कार करने जा रहे लोगो पर अचानक मधुमखियों ने हमला बोल दिया जिससे अफरा तफरी मच गई । मधुमखियों के हमले में करीब 50 से 60 लोग जहरीले डंक के शिकार हो गए । इस दौरान जान बचाने के लिए लोग आसपास के खेतों में भाग निकले। इस हादसे में इलाज के दौरान एक की मौत हो गई।

घटना मौलासर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बेगसर की है जंहा शुक्रवार तड़के गांव की 70 वर्षीय भंवरीदेवी पत्नी गणपतराम गुलेरिया का निधन हो गया था। सुबह करीब 10 बजे के लगभग शव को परिजनों के साथ रिश्तेदार और ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट लेकर जा रहे थे। इसी बीच अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने शव यात्रा के साथ पैदल चल रहे लोगों पर हमला बोल दिया। इससे लोगों में भगदड़ मच गई। मधुमक्खियों ने लोगों पर डंक मारने शुरू कर दिए। इस दौरान शवयात्रा में शामिल 50 से 60 लोग डंक से घायल हो गए । बताया जा रहा है कि घायलो को अस्पताल लेकर जा रही गाड़ी हड़बड़ाहट में अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गई जिसमे एक युवक का कान कटने के समाचार है, घायलों को नजदिकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 Febuary 2026

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करेंhttps://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14जागरूक जनता WhatsApp...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 Febuary 2026

Jagruk Janta 4 Febuary 2026Download

वैज्ञानिक अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के विकास में योगदान दें- Dr. शर्मा

“खाद्य उत्पादन प्रणालियों में पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रकृति आधारित...