युआईटी चैयरमैन कुर्सी को लेकर कांग्रेसियों में मची होड़, प्रदेश नेतृत्व इस रणनीति पर कर रहा काम, अकलियत के नेताओं ने ठोका दावा..

बीकानेर/जयपुर@जागरूक जनता। युआईटी चैयरमेन की कुर्सी पाने की होड़ में बीकानेर के कांग्रेसी नेताओं व उनके समर्थकों में होड़ मची हुई है जंहा लगातार दल बल के साथ जयपुर में बड़े नेताओं के समक्ष शक्ति प्रदर्शन किया जा रहा है । इस क्रम में अलग अलग समाज के नेताओं ने अपने पसंदीदा चेहरे को लेकर ऊपर तक शिफारिश की बताते है। सूत्र बताते है कि सिफारिशों की लंबी फेरहिस्त के चलते आलाकमान भी असमंजस में है कि आखिर किस चेहरे के ऊपर युआईटी का ताज सौंपे, सूचना मिली है कि अब आलाकमान इस फैसले में देरी नही करेगा, क्योंकि नाम पैनल सब तैयार है केवल विरोधियों के सुर ताल की लय चैक की जा रही है। अगर सब कुछ सही रहा तो जल्द ही घोषणा की जा सकती है।

वंही इस कड़ी में शुक्रवार को मुस्लिम कांग्रेस जन समिति बीकानेर के बैनर तले अकलियत से जुड़े कांग्रेस नेताओं ने जयपुर में पीसीसी चीफ सहित स्थानीय मंत्रियों से मुलाकात कर अपना 2 सूत्री मांग पत्र सौंपा। संयोजक अब्दुल मजीद खोखर ने बताया कि जयपुर पहुचें प्रतिनिधिमंडल ने सर्वप्रथम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से उनके निवास पर मुलाकात कर अपनी मांगे पुरजोर शब्दों में रखी। चीफ डोटासरा ने मुस्लिम समाज के नेताओ की मांग को गंभीरता से सुनते हुए उनकी वाजिब मांग मुख्यमंत्री तक पहुचाने का आश्वासन दिया । साथ ही मुख्यमंत्री गहलोत के छत्तीसगढ़ दौरे से वापिस आने पर मुलाकात स्थानीय विधायक एंव डॉ बी डी कल्ला की मौजूदगी में करवाने का भी आश्वासन दिया। इसके बाद सभी मुस्लिम नेता काबीना मंत्री डॉ बी डी कल्ला एंव ऊर्जा मंत्री भँवर सिंह भाटी से भी मिले प्रदेश स्तरीय बोर्ड/आयोग एंव यूआईटी चैयरमैन अकलियत समुदाय से बनाने की पुरजोर मांग की जिस पर दोनो मंत्रियों ने उनकी मांगें सीएम तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

जयपुर में डोटासरा के निवास पर बीकानेर के कांग्रेसी नेता अपने समर्थकों के साथ

मुस्लिम समाज के इस प्रतिनिधिमंडल में संयोजक अब्दुल मजीद खोखर की अगुवाई में यूआईटी पूर्व चेयरमेन हाजी मकसूद अहमद, पूर्व उप महापौर मो. हारून राठौड़, समाजसेवी इक़बाल समेजा, हज कमेटी स्टेट सदस्य पार्षद जावेद पड़िहार, शब्बीर अहमद, यूडी पठान, पार्षद रमजान कच्छावा, आजम अली कायमखानी, रफीक खान, वसीम फ़िरोज अब्बासी, मुजीब खिलजी, पार्षद अकरम छींपा, फ़िरोज भाटी, पूर्व पार्षद हसन गौरी, मो. फारूक, मेराज खान, मिर्जा हैदर बैग, ईस्माइल खिलजी, रियाजुद्दीन पंवार, शोयब अली सहित समाज के काफी मौजिज लोग शामिल रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...