आप यूथ विंग ने बीकानेर में खोला मोर्चा,परिवर्तन यात्रा के तहत वार्डो में की जा रही जनसुनवाई..

बीकानेर@जागरूक जनता। पंजाब चुनाव में ऐतिहासिक परिणाम आने के बाद आम आदमी पार्टी में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है जंहा अलग अलग राज्यों में आप कार्यकर्ता पार्टी की रीति नीति को आमजन के आगे रखकर जोश भर रहे है । इसी क्रम में बीकानेर में आप की यूथ विंग ने मोर्चा संभाल लिया है जंहा जिलाध्यक्ष हेमन्त कातेला के नेतृत्व में बीकानेर परिवर्तन यात्रा, एक उम्मीद एक प्रयास बीकानेर शुरू की है । कातेला ने बताया इस परिवर्तन यात्रा के तहत प्रत्येक शनिवार व रविवार को अलग अलग वार्ड में जाकर जन सुनवाई की जा रही है । उसी के तहत रविवार को वार्ड नं 46 में जनसुनवाई का कार्यक्रम रखा गया जिसमें वार्ड के लोगो के घर घर जाके लोगो की समस्याए सुनी गई जिसमे कुल 61 परिवाद प्राप्त हुए है सब से ज्यादा सफाई व्यवस्था, सड़क बनाने की थी, लोगों का शहरी सरकार (निगम) के प्रति खासा गुस्सा देखने को मिल रहा है। जनसुनवाई (परिवर्तन) कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष दयाराम कुकणा, महासचिव तरुण उपाधयाय , पश्चिम विधानसभा के अध्यक्ष श्रीकांत सुराणा , पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रोहित सुथार , पवन सेन , आशीष भाटी , विशाल वर्मा आदि मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...