फाइनल मुकाबले में जोधपुर ने नोहर को 1-0 से हराया

बीकानेर। 28 वें राज्य स्तरीय मास्टर बच्ची गोल्ड कप फुटबाल टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला मारवाड़ क्लब जोधुर ने जीत लिया। फाइनल मुकाबले में जोधपुर ने नोहर को 1-0 से हराया। मास्टर बच्ची क्लब समिति के बैनर तले पुष्करणा स्टेडियम में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में पहले हॉफ तक दोनों ही टीमों ने एक दूसरे पर आक्र मण पर आक्रमण किये,लेकिन दोनों ही टीमें गोल करने में कामयाब नहीं हो सकी। दूसरे हॉफ में जोधपुर के हर्ष ने 60 वें मिनट में शानदार गोल कर टीम को अजेय बढ़त दिला दी। अंत तक इस गोल को उतारने के लिये नोहर की टीम प्रयास करती रही। लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। सचिव भरत पुरोहित ने बताया कि फाइनल मैच के मुख्य अतिथि अपर आयकर आयुक्त जे पी तलानिया,विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त जिला कलक्टर अरूण प्रकाश शर्मा,पूर्व न्यास अध्यक्ष महावीर रांका,भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान मगन सिंह राजवी रहे। अध्यक्षता व्यवसायी कन्हैयालाल कल्ला ने की। अतिथियों ने विजेता-उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। बेस्ट प्लेयर का खिताब नोहर के युसुफ को दिया गया। जबकि वरिष्ठ खिलाड़ी के रूप में नारायण बोहरा व जमन ओझा का सम्मान किया गया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पीपाड़ शहर में हुआ सतरंगी लहरियाँ Savan महोत्सव, महिलाओं की प्रतिभा को मिला मंच

पीपाड़ शहर। ए टू जेड सेवा संस्थान महिला मंडल...

माउंट आबू में BJP की चुनावी बैठक आयोजित

माउंट आबू. आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 19 August 2026

Jagruk Janta 19 August 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...