बालचंद राठी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट एवं मारवाड़ी युवा मंच द्वारा निशुल्क कैंसर जांच शिविर आयोजित

बीकानेर@जागरूक जनता। श्री बालचंद राठी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट एवं मारवाड़ी युवा मंच के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को जस्सूसर गेट के अंदर स्थित रौनक पैलेस में निशुल्क कैंसर जांच शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ.कल्ला ने कहा कि वर्तमान में बिगड़ती दिनचर्या व स्वास्थ्य के प्रति असावधानियां अनेक रोगों का आमंत्रित कर रही हैं। सिगरेट, तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से कैंसर का खतरा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने नशे के दूर रहने का आह्वान किया और इसके दुष्प्रभावों की जानकारी देने के साथ योग, व्यायाम और प्राणायाम के महत्त्व के बारे में बताया।
डॉ.कल्ला ने कहा कि स्व. बालचंद राठी परोपकारी व्यक्तित्व के धनी थे। उनका पूरा जीवन परोपकार के कार्यों में व्यतीत हुआ। उन्होंने कहा कि परोपकार से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट द्वारा किए गए यह प्रयास सराहनीय हैं और दूसरों को इससे प्रेरणा मिलेगी।
कार्यक्रम में डॉ.कल्ला ने केंसर की जांच के लिए शिविर आयोजित करना अच्छी पहल है। यदि किसी व्यक्ति को ऐसी बीमारी हो जाए, तो समय पर इलाज करवाएं। राज्य सरकार द्वारा भी इसके लिए पूर्ण प्राथमिकता से सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पीबीएम अस्पताल में कैंसर के निदान की सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं।
  श्री बालचंद राठी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी जुगल राठी ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा सामाजिक सरोकारों के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। संस्था द्वारा वर्तमान में होम्योपैथिक चिकित्सा एवं सिलाई प्रशिक्षण शिविर चलाए जा रहे हैं। उन्होंने संस्था की अन्य गतिविधियों के बारे में बताया।
मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र भट्टड ने बताया कि संस्था के मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग सेंटर द्वारा विगत तीन वर्षों में दो लाख लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। स्क्रीनिंग के दौरान दुर्भाग्यवश दो प्रतिशत स्वस्थ लोगों में भी कैंसर की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि स्क्रीनिंग के माध्यम से समय पर कैंसर रोग की पहचान होने से बड़े खतरे से बचा जा सकता है।
मारवाड़ी युवा मंच बीकानेर मरुधरा के विनय हर्ष ने बताया कि संस्था द्वारा  रक्तदान शिविर आयोजित किए गए है। कोरोना काल में जरूरतमंद परिवार को राशन उपलब्ध करवाया गया।
इस दौरान गोपीकिशन पेड़ीवाल, ओम प्रकाश करनाणी, द्वारका प्रसाद पच्चीसिया, डूंगरसिंह तेहनदेसर, बाबूलाल मोहता, रामरतन धारणिया, विजय थिरानी, विनोद भोजक, ममता राठी, राधिका लोहिया, इंद्रा राठी, विमल चांडक, भगवान महावीर कैंसर अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. मितेश, विजय कोचर, मनोज बजाज, पवन चांडक, रविंद्र जाजड़ा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मंच संरक्षक किशन लोहिया ने किया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...