बीकानेर : यह कैसी शिक्षण व्यवस्था?? निजी स्कूल ने फीस वसूली के मामले में अभिभावक को सुनाया तालिबानी फरमान!,पढ़ें खबर और करें मनन..

-नारायण उपाध्याय
बीकानेर@जागरूक जनता। लॉकडाउन के दौरान से ही निजी शिक्षण संस्थान के संचालको द्वारा भारी भरकम दाखिला फीस व ट्यूशन फीस, एनुअल चार्ज जमा करवाने के लिए बार-बार व्हाट्सएप एवं टेलीफोन के माध्यम से संदेश अभिभावकों को भेजे जा रहे हैं। वंही बच्चो को कहा जा रहा है कि अगर समय पर फीस नही जमा कराई तो एग्जाम में नही बैठाया जाएगा। निजी स्कूलो द्वारा फीस वसूलने के लिए तौर तरीकों से अभिभावकों के सामने बड़ी परेशानी हो रखी है। लेकिन अभी हाल ही में गंगाशहर थाना क्षेत्र के उदयरामसर स्थित निजी स्कूल से सामने आया है जंहा फीस वसूलने के मामले में तो स्कूल संचालक ने सारी हदें पार करते हुए सिंगल नही डबल फीस चुकाने के लिए तालिबानी फरमान सुना दिया, और बताई गई फीस ना भरने पर स्कूल संचालक ने स्टूडेंट के पिता को झुठे मुकदमें में फसा डालने की धमकी भी दे डाली,जिसका आरोप अभिभावक ने लगाया है। 

अभिभावक ने निजी स्कूल पर लगाया यह आरोप

देशनोक थानांतर्गत बरसिंहसर निवासी अभिभावक सुरजाराम पुत्र गणपत राम जाट ने उदयरामसर स्थित प्राइवेट स्कूल भगवानी देवी के संचालक कुलदीप यादव द्वारा मनमानी फीस वसूलने का आरोप लगाया है। इस सम्बंध में परिवादी ने गंगाशहर थाने में परिवाद दिया बताते हैं, हालांकि गंगाशहर थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह ने इस मामले में अनभिज्ञता जाहिर की है। परिवादी अभिभावक सुरजाराम ने परिवाद में स्कूल संचालक कुलदीप यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि स्कूल संचालक लगातार परेशान कर रहा है, साथ ही पूरी फीस जमा नहीं करवाने पर उसे मुकदमें में फंसा डालने की धमकी भी दी गई है,जबकि उसने दोनों बच्चों की फीस जमा करवा दी है फिर भी टी.सी. नहीं दे रहा है, जिससे उसके बच्चों की पढ़ाई खराब हो रही है और भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। अभिभावक ने बताया कि इस संबंध में वह कलक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी और माध्यमिक शिक्षा निदेशक से भी मुलाकात कर स्कूल संचालक के खिलाफ कार्यवाही की मांग करेगा। जागरूक जनता ने इस सम्बंध में स्कूल संचालक से संपर्क कर पक्ष जानने की कोशिश की तो उन्होंने बात करने से मना कर दिया।

इनका कहना है :

ऐसा कोई परिवाद गंगाशहर थाने में दर्ज नही हुआ है, आपके माध्यम से मामले की जानकारी मिली है, अगर कोई इस तरह का परिवाद सामने आता है,तो नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।


-लक्ष्मण सिंह राठौड़, थानाधिकारी गंगाशहर पुलिस

फीस जमा है तो टी.सी. रोकी नहीं जा सकती। ऐसा मामला आएगा तो निश्चिततौर पर जांच करवाई जाएगी और दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।


– सुरेन्द्र सिंह भाटी, जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक मुख्यालय

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...