काली कमाई पर देर रात्रि गंगाशहर पुलिस ने बोला धावा, 5 गाड़ियों को किया जब्त

बीकानेर@जागरूक जनता। गंगाशहर थाना पुलिस ने देर रात्रि बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए 1 टैंकर 3 ट्रक व एक टाटा योद्धा गाड़ी को कब्जे में लेकर करीब तीस हजार लीटर अवैध बायोडीजल जब्त किया है। साथ ही गाड़ी में सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

गंगाशहर थानाधिकारी लक्ष्मण सिह राठौड के सुपरविजन में गठित टीम द्वारा इस कार्रवाई को बीती रात को अंजाम दिया गया है। गंगाशहर पुलिस को मुखबिर से इत्तला मिली कि 5 नम्बर रोड़ पर तीन संदिग्ध गाड़िया है जिस पर गंगाशहर थाने के सब इंस्पेक्टर राकेश स्वामी मय जाब्ते में कॉन्स्टेबल सुनील,रामकुमार मौके पर पहुंचे और तीनो गाड़ियों को थाने में लाकर चेकिंग की तो गाड़ियों में करीब तीस हजार पेट्रोलियम पदार्थ बरामद हुआ । पुलिस ने इस जब्त डीजल के सेंपल जांच के लिए भेजे है।

वंही मौके पर मिले 02 आरोपियों को पुछताछ के लिए डिटेन किया गया है । गंगाशहर पुलिस ने बताया उक्त तीनो वाहनो के अलावा दो ट्रक मौके पर मिले जिनमे खाली टेंक रखे हुऐ थे । दोनो वाहन इसी घटना मे संलिप्त होने के कारण दोनो वाहनो के मालिक नही होने पर पुलिस द्वारा दोनो वाहनो को जब्त किया गया है। वंही रसद विभाग को सूचना दी जिस पर ढीला ढाला विभाग मौके पर पहुंचा और आवयश्क कार्यवाही को अंजाम दिया।

गौरतलब है, जिला पुलिस अधीक्षक योगेश यादव के दिशा निर्देशन में बीकानेर पुलिस अवैध काले धंधों पर नजर गड़ाए हुए है ओर जब पुलिस को भनक लगी तो फौरन मौके पर दबिश देकर अवैध पेट्रोलियम पदार्थों के सौदागरों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...