IPL 2022 मेगा ऑक्शन: सबसे बड़ी बोली आज, 590 खिलाड़ी हैं कतार में 10 टीमें निकालेंगी पर्स से पैसा

बेंगलुरु। आज से IPL मेगा ऑक्शन का आगाज हो रहा है। आखिरी बार मेगा ऑक्शन का आयोजन 2018 में हुआ था। उस समय 8 टीमों ने ऑक्शन में हिस्सा लिया था। इस बार 10 टीमें ऑक्शन का हिस्सा होंगी। वहीं, 590 खिलाड़ी नीलामी का हिस्सा होंगे। बेंगलुरु में होने वाली खिलाड़ियों के इस नीलामी में आज कई खिलाड़ियों की किस्मत चमकने वाली है। ऑक्शन में सबसे पहले 10 मार्की खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। इसके बाद बाकी खिलाड़ियों की नीलामी होगी।

मार्की खिलाड़ियों की सूची में चार भारतीय खिलाड़ियों को रखा गया है। वहीं, छह विदेशी खिलाड़ी भी हैं। इन सभी खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगना तय माना जा रहा है।

मार्की खिलाड़ी क्या होता है?
मार्की खिलाड़ी उन्हें कहा जाता है जिन पर ऑक्शन के दौरान सबसे पहले बोली लगाई जाती है। ये खिलाड़ी आमतौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी बड़ा नाम बना चुके होते हैं। इन खिलाड़ियों में शिखर धवन, मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रविचंद्रन अश्विन, फाफ डुप्लेसिस, डेविड वार्नर, पैट कमिंस, क्विंटन डीकॉक, कगिसो रबाडा और ट्रेंट बोल्ट के नाम हैं।

33 खिलाड़ियों को किया गया है रीटेन
IPL 2022 के लिए 33 खिलाड़ियों को रीटेन किया गया है। 8 टीमों ने 27 खिलाड़ियों को रीटेन किया है। वहीं, 2 नई IPL टीमों ने 6 खिलाड़ियों को अपनी टीम के साथ जोड़ा है। केएल राहुल को लखनऊ ने 17 करोड़ में अपनी टीम के साथ जोड़ा है। देखना है कि आज होने वाले ऑक्शन में केएल राहुल से ज्यादा किसी खिलाड़ी को पैसे मिलते हैं या नहीं। 10 टीमों ने मिलकर 33 खिलाड़ियों पर कुल 338 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

नीलामी में किस देश के कितने खिलाड़ी शामिल हैं
नीलामी में 370 भारतीय खिलाड़ी हैं, जबकि 14 देशों के 220 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। विदेशी खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलिया के 47 खिलाड़ी, वेस्टइंडीज के 34 खिलाड़ी, साउथ अफ्रीका के 33 खिलाड़ी, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के 24-24 खिलाड़ी, श्रीलंका के 23 खिलाड़ी, अफगानिस्तान के 17 खिलाड़ी, बांग्लादेश और आयरलैंड के 5-5 खिलाड़ी, नामीबिया के 3, स्कॉटलैंड के 3 और नेपाल, USA और जिम्बॉम्बे के एक-एक खिलाड़ी शामिल हैं।

खिलाड़ियों को रीटेन करने पर टीमों का कितना पैसा खर्च हुआ
हर टीम के पास नीलामी के लिए 90 करोड़ रुपए थे, जिनमें अधिकतम 4 खिलाड़ियों को रीटेन करने पर 90 करोड़ रुपए के पर्स में से 42 करोड़ रुपए माइनस हो जाते हैं। किसी भी टीम की पहली पसंद वाले खिलाड़ी को रीटेन करने पर 16 करोड़ रुपए, दूसरी पसंद के खिलाड़ी को रीटेन करने पर 12 करोड़ रुपए, तीसरे और चौथे खिलाड़ी को रीटेन करने पर क्रमश: 8 करोड़ और 6 करोड़ रुपए देने होते हैं।

अगर किसी टीम ने तीन खिलाड़ियों को रीटेन किया तो उनके 90 करोड़ के कुल ऑक्शन पर्स में से 33 करोड़ रुपए घट जाते हैं। ऐसी टीम को पहली पसंद के खिलाड़ी के लिए 15 करोड़ रुपए, दूसरी पसंद के लिए 11 करोड़ रुपए और तीसरी पसंद के लिए 7 करोड़ रुपए देने होते हैं। कुछ टीमों ने अपने रीटेन खिलाड़ियों को ज्यादा पैसा दिया है। जैसे-लखनऊ ने केएल राहुल को 17 करोड़ रुपए में साइन किया है। ऐसा करने से संबंधित टीम के कुल पर्स में से उतने रुपए ज्यादा कटते हैं।

हर टीम के पास नीलामी के लिए था कुल कितना पैसा?
प्रत्येक टीम के पास नीलामी के लिए 90 करोड़ रुपए का थे। इनमें से नीलामी से पहले खिलाड़ियों को रीटेन करने या साइन करने पर खर्च हुए पैसे घट जाते हैं और बाकी बची रकम से ही टीमें नीलामी में हिस्सा लेंगी।

गेल, स्टोक्स, स्टार्क जैसे स्टार खिलाड़ी क्यों नीलामी में नहीं आएंगे नजर
इस बार की IPL नीलामी में कई स्टार खिलाड़ी नजर नहीं आएंगे। इंटरनेशनल क्रिकेट के चर्चित खिलाड़ी रहे ये चेहरे IPL में भी अपनी छाप छोड़ चुके हैं। इनमें क्रिस गेल, बेन स्टोक्स, मिशेल स्टार्क, झे रिचर्डसन, काइल जैमीसन, सैम करन, टॉम करन, डैन क्रिश्चियन, जो रूट, क्रिस वोक्स, टॉम बैंटन और मैट हेनरी शामिल हैं।

इनमें से ज्यादातर खिलाड़ियों ने वर्कलोड मैनेजमेंट और कोरोना को देखते हुए IPL बबल से होने वाली थकान और में टूर्नामेंट से पहले क्वारैंटाइन जैसी वजहों से अपने नाम वापस लिए हैं। वहीं स्टार्क और स्टोक्स ने इंटरनेशनल मैचों की वजह से IPL से अपने नाम वापस लिए हैं। सैम करन और टॉम करन चोटिल हैं, जबकि गेल ने इसकी वजह सार्वजनिक नहीं की है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...