सीएमएचओ के आकस्मिक निरीक्षण में सफाई व्यवस्था की खुली पोल,एक डॉक्टर व एएनएम को थमाया नोटिस

बीकानेर@जागरूक जनता। पलाना सीएचसी में सीएमएचओ डॉ बी एल मीणा द्वारा द्वारा की गई आकस्मिक निरीक्षण में सफाई व्यवस्था की पोल खुली है, सीएचसी के लेबर रूम में खून व गंदगी पसरी हुई थी, इस लापरवाही को लेकर सीएमएचओ ने एक डॉक्टर व एएनएम को नोटिस थमाया है। डॉ मीणा ने बताया आज वे पलाना सीएचसी में आकस्मिक निरीक्षण करने गए थे, तो वंहा के हालात बदतर थे, लेबर रूम में अभी दो दिन पहले हुई डिलीवरी हुई थी, जिसका ब्लड लेबर टेबल पर फैला हुआ था, जो कि भारी लापरवाही है। वंही सीएचसी में गंदगी का अंबार लगा हुआ था। ऐसे में सीएचसी प्रभारी डॉक्टर व एक एएनएम को नोटिस थमाया गया है, इन दोनो पर विभागीय कार्यवाही भी की जाएगी।

बता दे, सीएमएचओ डॉ बी एल मीणा समय समय पर आकस्मिक निरीक्षण कर लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों व डॉक्टरों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की हिदायत देते रहे है और कार्रवाई भी करते आए है, लेकिन कुछ लापरवाह अपनी आदतों से बाज नही आते है और आमजन को संक्रमण रूपी दलदल में धकेल देते है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...