फिर बढ़ी सर्दी:19 शहरों का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे, चित्तौड़गढ़ में सबसे कम तापमान 3.9 डिग्री दर्ज हुआ

जयपुर। राजस्थान में सर्दी का सितम जारी है। सर्द हवाओं के कारण 19 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। चित्तौड़गढ़ में सबसे कम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सर्द हवाओं का असर अगले 2-3 दिन और रहेगा, जिससे रात में सर्दी का असर रहेगा। मौसम विभाग की माने तो अगले 4 दिन प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा।

प्रदेश में आज मौसम की स्थिति देखें तो डूंगरपुर, टोंक, बूंदी, बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर, पाली, बाड़मेर और जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। सबसे ज्यादा 13.1 डिग्री सेल्सियस तापमान पाली जिले में दर्ज हुआ। बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, जयपुर, करौली, धौलपुर समेत कई जिलों में हवाएं चलने से यहां दिन में भी हल्की सर्दी का असर बना हुआ है।

हवा चलने से फसलों काे नुकसान
पश्चिमी राजस्थान के इलाकों में चल रही हवा के कारण किसानों को खासा नुकसान हो रहा है। इसके कारण रबी की फसलों में चरम रोग फैल रहा है। इससे जीरा, ईसबगोल, रायड़ा की फसलें खराब हो रही है। पिछले दिनों हुई बरसात के बाद किसानों को उम्मीद थी कि इस बार अच्छी पैदावार होगी, लेकिन हवा चलने से उम्मीदों पर पानी फिरता दिख रहा है।

अब आगे क्या?
जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक 14 फरवरी तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। आसमान साफ रहने से दिन में तेज धूप निकलेगी और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी। हालांकि उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के कारण रात में सर्दी का असर बरकरार रहेगा। प्रदेश में अधिकांश शहरों में अगले 2-3 दिन में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। वहीं रात का तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...