सोगरिया-नई दिल्ली एक्सप्रेस का संचालन होगा, यात्रियों को होगा फायदा

  • यूनियन पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंप की गंगापुरसिटी मुख्यालय को संचालन देने की मांग

गंगापुरसिटी. सोगरिया से नई दिल्ली के लिए 14 फरवरी से संचालित होने वाली नई यात्री गाड़ी संख्या 20451 व 20452 का संचालन गंगापुरसिटी मुख्यालय के रनिंग कर्मचारियों से कराए जाने की मांग को लेकर गुरुवार को वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन की ओर से डीआरएम कोटा के नाम स्टेशन अधीक्षक केएल मीना को ज्ञापन सौंपा गया। लोको शाखा सचिव राजेश चाहर ने बताया कि गंगापुरसिटी रनिंग मुख्यालय के अधीन रनिंग स्टाफ की तुलना में गाडिय़ों का संचालन भार कम है। ऐसे में नई गाडिय़ों का संचालन गंगापुरसिटी को दिया जाना चाहिए। ज्ञापन के दौरान उपाध्यक्ष रघुराज सिंह, सहसचिव मोतीलाल, मनोज कुमार, शशि शर्मा, सुभाष मीना आदि उपस्थित रहे।

मिलेगी सुविधा
मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन ने बताया कि 14 फरवरी से शुरू होने वाली यह टे्रन मंडल के लाखेरी, सवाई माधोपुर, गंगापुरसिटी, श्रीमहावीरजी, बयाना, भरतपुर व मथुरा आदि स्थानों पर रूकेगी। अभी कोटा से नई दिल्ली के बीच स्वर्ण मंदिर मेल के बाद कई घंटों तक कोई यात्री गाड़ी नहीं है। इस ट्रेन के संचालन से रेल यात्रियों को फायदा होगा।

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...