कोविड संक्रमण से मृत व्यक्तियों के परिजनों को अनुग्रह राशि के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

बीकानेर@जागरूक जनता। कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के परिजनों को अनुग्रह राशि के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल डी पंवार ने बताया कि कोविड संक्रमण के कारण मृत व्यक्ति के रिश्तेदार अथवा परिजन को राज्य सरकार द्वारा राज्य आपदा मोचन निधि से 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देय है। उन्होंने बताया कि कोविड से ग्रसित होने के उपरांत अस्पताल अथवा घर में जिनकी मृत्यु हुई है और जिनके मृत्यु प्रमाण पत्र में मृत्य का कारण कोविड-19 दर्ज है, जिनकी मृत्यु जांच में पाॅजिटिव आने की तारीख अथवा क्लीनिकली कोविड पाॅजिटिव पाए जाने के 30 दिवस के भीतर हुई है, भले ही ऐसी मृत्यु अस्पताल के बाहर हुई हो और व्यक्ति इससे पूर्व कोविड नेगेटिव हो चुका हो व ऐसे कोविड पाॅजिटिव रोगी जिनकी मृत्यु निरंतर अस्पताल में भर्ती रहने के कारण हुई है, भले ही वह नेगेटिव आ गया है,
उसके रिश्तेदार अथवा परिजन इसके लिए पात्र होंगे। पवार ने बताया कि यदि कोविड-19 मृत्यु अस्पताल में हुई है तो  मृत्यु प्रमाण पत्र (मेडिकल सर्टिफिकेट ऑफ काॅज ऑफ डैथ-एमसीसीडी) संबंधित अस्पताल द्वारा जारी किया जाएगा। अन्य समस्त प्रकरणों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जिला कलक्टर स्तर से गठित कमेटी के द्वारा एमसीसीडी सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा।
पंवार ने बताया कि कोविड-19 मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर मृत व्यक्ति के रिश्तेदार अथवा परिजन द्वारा संबंधित दस्तावेज के साथ आवेदन ई मित्र कियोस्क के माध्यम से निःशुल्क किया जा सकता है।  अन्य जानकारी के लिए जिला कलक्टर कार्यालय के नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0151-2226031 पर संपर्क किया जा सकता है।
पंवार ने बताया कि कोविड-19 से मृत व्यक्तियों, (जो राजकीय सेवा में नहीं थे )की 300 विधवाओं को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक लाख रुपये के साथ  पचास हजार रुपये उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है। ऐसे लाभार्थियों को आवेदन की जरूरत नहीं है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...