UPI पेमेंट सर्वर में आई गड़बड़ी, गूगल-पे से लेकर paytm तक के यूजर हुए परेशान..

UPI पेमेंट सर्वर में आई गड़बड़ी, गूगल-पे से लेकर paytm तक के यूजर हुए परेशान..

नई दिल्ली। यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) सेवा रविवार को तकरीबन एक घंटे के लिए ठप हो गई। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने एक ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी। हालांकि, यूपीआई के सर्वर को ठीक कर लिया गया है। बताया गया है कि यूपीआई सेवाएं तकनीकी खराबी की वजह से ठप हुई थी। 

इससे पहले यूपीआई इस्तेमाल करने वाले सैकड़ों लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स सहित मीडिया चैनल पर सेवाओं के ठप होने की बात कही। इन लोगों की शिकायत थी कि गूगल पे से लेकर पेटीएम समेत सभी डिजिटल वॉलेट से लेनदेन में दिक्कत आ रही है। एक टेक रिव्यूअर ने बताया कि निजी बैंकों ने अपने उपभोक्ताओं को यूपीआई सेवाओं के ठप होने के बारे में मैसेज भेजा। 

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जयपुर में 23 से 25 मई तक होने वाले ग्राम-2026 के सम्बंध में दिल्ली में हुआ इन्वेस्टर मीट

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट किसान, कृषि विशेषज्ञ, नीति निर्माता एवं...