स्वास्थ्य विभाग की बड़ी तैयारी,सोमवार को बीकानेर में आठ हजार से अधिक बूस्टर डोज का लक्ष्य,कैसे और किसे मिलेगी यह डोज, पढ़े खबर..

दूसरी डोज लगे 9 माह हो चुके, उन्हें ही मिलेगी बूस्टर सुरक्षा

बीकानेर में 337 सत्रों में होगा मेगा कोविड टीकाकरण

बीकानेर@जागरूक जनता। सोमवार यानीकि 10 जनवरी से कोविड टीकाकरण अभियान में नया अध्याय जुड़ जाएगा। स्वास्थ्य कर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर्स तथा 60 प्लस आयु वर्ग के कोमोरबिडिटीज वाले लाभार्थियों को एहतियातन कोविड वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज देना शुरू किया जाएगा। यह डोज उन्हीं लाभार्थियों को मिलेगी जिनके दूसरी डोज लगे कम से कम 9 माह या 39 सप्ताह या कहें 273 दिन हो चुके हैं और गत 3 माह में उन्हें कोरोना संक्रमण नहीं हुआ है। इस बूस्टर डोज के लिए सभी केंद्रों पर ऑन स्पॉट बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
जिला कलेक्टर नमित मेहता के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बूस्टर डोज देने की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मेहता ने कोविड की तीसरी लहर के विरुद्ध इम्युनिटी बढ़ाने के लिए सभी एलिजिबल लाभार्थियों को जल्द से जल्द प्रीकॉशन डोज लगवाने की अपील की है। आंकड़ों के अनुसार तीसरी लहर में अस्पताल में भर्ती की जरूरत वाले कोविड मरीजों में 90 प्रतिशत से अधिक वे लोग हैं जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई। प्रीकॉशन डोज पहले से प्राप्त इम्युनिटी को और मजबूत करेगी।
शनिवार को संयुक्त निदेशक बीकानेर जोन डॉ देवेंद्र चौधरी व उपनिदेशक डॉ राहुल हर्ष द्वारा इस संबंध में संभाग स्तर पर ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित कर कोविन सॉफ्टवेयर के प्रावधानों की जानकारी प्रत्येक फील्ड स्तर के वेरीफायर व वैक्सीनेटर तक पहुंचा दी गई है।

सीएमएचओ डॉ बीएल मीणा ने बताया कि सोमवार को एक साथ 337 सत्रों में कोविड टीकाकरण किया जाएगा जिसमें 15 प्लस आयु वर्ग के लिए कोवैक्सीन की पहली तथा शेष सभी आयु वर्ग को पहली व दूसरी डोज देने का इंतजाम रहेगा। साथ ही स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, फ्रंटलाइन वर्कर व 60 प्लस आयु वर्ग के लिए प्रिकॉशन डोज भी लगाने की व्यवस्था भी इन्हीं में से चयनित केंद्रों पर रहेगी।

कैसे और किसे मिलेगी बूस्टर डोज
आरसीएचओ डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पहले दिन 8,150 प्रीकॉशन डोज का लक्ष्य रखा गया है। जिन्हें पहले कोवीशील्ड लगी थी उन्हें कोविशील्ड तथा जिन्हें कोवैक्सीन लगी थी उन्हें कोवैक्सीन की ही प्रीकॉशन डोज दी जाएगी। प्रिकॉशन डोज लेने के लिए किसी प्रकार का पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं रहेगी। सीधा ऑनलाइन अथवा ऑन स्पॉट बुकिंग द्वारा प्रिकॉशन डोज मिल जाएगी। 60 प्लस आयु वर्ग में प्रिकॉशन डोज सिर्फ उन्हीं लाभार्थियों को दी जाएगी जो किसी अन्य सहरुग्णता अथवा कोमोरबिडिटी यानीकि बीपी, शुगर, कैंसर, स्ट्रोक, हृदय रोग आदि में से किसी रोग से पीड़ित है। इसके लिए वे किसी भी चिकित्सक की सलाह पर यह डोज ले सकते हैं लेकिन टीकाकरण केंद्र पर उन्हें किसी प्रकार के बीमारी या चिकित्सकीय सलाह संबंधी दस्तावेज देने की आवश्यकता नहीं रहेगी। उन्होंने बताया कि जिन्हें गत 3 माह में कभी भी कोविड संक्रमण हुआ है उन्हें अभी बूस्टर डोज नहीं दी जाएगी।
यूएनडीपी के योगेश शर्मा ने जानकारी दी कि वे स्वास्थ्य कर्मी या फ्रंट लाइन वर्कर्स जिन्होंने पूर्व में आम नागरिक श्रेणी में वैक्सीन लगवाई है उन्हें बूस्टर डोज के लिए अपने विभागाध्यक्ष या कार्यालयाध्यक्ष से प्राप्त एंप्लॉयमेंट सर्टिफिकेट प्रस्तुत करना होगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414