तो क्या बीकानेर में लग सकता है मिनी लॉकडाउन! जागरूक जनता ने जिला कलेक्टर से जानी हकीकत…

-नारायण उपाध्याय
बीकानेर@जागरूक जनता। देश प्रदेश में बढ़ते कोरोना व ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए राजस्थान सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है जिसमे प्रदेश भर की स्कूलो में आगामी 30 जनवरी तक बंद करने के आदेश दिए है । वंही सबसे अहम निर्णय इस गाइडलाइन में यह है कि पूरे प्रदेश भर में रात 8 बजे तक सभी बाजार मॉल व शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बंद करने के आदेश गृह विभाग
अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा जारी किये है । इस आदेशो में पुलिस प्रशासन को कड़े निर्देश दिए गए है कि वे अपने अपने क्षेत्र में इस गाइडलाइन की पालना करवाएं। यह सभी आदेश दिनांक 11 जनवरी से लागू होंगे ।

तो क्या बीकानेर में भी लग सकता है मिनी लॉकडाउन!
राज्य के गृह विभाग द्वारा आज जारी की गाइडलाइन में स्पष्ट निर्देश है कि जिस क्षेत्रों में पॉजिटिविटी की दर 10 प्रतिशत से अधिक होगी यानि कि जिन इलाकों में संक्रमण के एक्टिव केसों की संख्या ज्यादा होगी उस इलाके में जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस आयुक्त व एसपी सर्वे कर येलो व रेड जॉन बनाकर अनुमत गतिविधियों को छोड़कर शेष पर कड़े प्रतिबंध लगा सकेंगे । यानी कि उस एरिया को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित किया जाएगा। जिसमे अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य का आना जाना निषेध रहेगा। बता दे,बीकानेर में बीते दिनों से कोरोना के मामले 150 से 200 पार आ रहे है तो ऐसे में इस आदेशो को लेकर बीकानेर में मिनी लॉकडाउन को लेकर कयास लगने शुरू हो गए।

जागरूक जनता ने की जिला कलेक्टर से वार्ता
बीकानेर में मिनी लॉकडाउन की संभावना को लेकर “जागरूक जनता” के ब्यूरो चीफ नारायण उपाध्याय ने इस संदर्भ में जिला कलेक्टर नमित मेहता से गाइडलाइन को लेकर विस्तृत बातचीत की । जिला कलेक्टर ने बताया नई गाइडलाइन आज जारी हुई है जिसमे दिए गए निर्देशों के सम्बन्ध में मंथन किया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देश देकर एक्टिव केसों के आधार पर वर्क आउट कर सबसे पहले येलो, ऑरेंज व रेड जॉन निर्धारित कर यह रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजी जाएगी जिसके बाद राज्य सरकार से जो निर्देश मिलेंगे उसके आधार पर आगामी आदेश जारी किए जाएंगे। जिला कलेक्टर मेहता ने जागरूक जनता से बातचीत में स्पष्ट रूप से कहा है कि बीकानेर में फिलहाल लॉकडाउन जैसी कोई नोबत नही है, लेकिन संभावना से इनकार भी नही किया जा सकता । इस सम्बंध में जिला प्रशासन वर्क आउट कर रहा है। मेहता ने बीकानेर वासियों से अपील की है कि कोरोना रूपी माहमारी को एक बार फिर से हराना है जिसके लिए जरुरी है इस युद्ध में शोशल डिस्टेंस व मास्क ही सबसे बड़ा हथियार है । जागरूक जनता आप सभी से अपील करता है कि वक्त है अभी भी सुधर जाइये, वरना खुद को घरों में बंद होने को मजबूर होना पड़ेगा । अगर आप चाहते है कि ऐसी नोबत ना आये तो इसके लिए खुद को जिम्मेदार नागरिक बनना होगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414