बीकानेर में कोरोना के खिलाफ जंग हुई तेज,गुरुवार को होगा मेगा वैक्सीनेशन, शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में होगी वैक्सीन की भरमार

बीकानेर@जागरूक जनता। कोरोना के बढ़ते संक्रमण व ओमिक्रोन की दहशत के बीच जिले का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड़ पर आ गया है । जिसको देखते हुए विभाग ने जिले में टीकाकरण की दिशा में कदम तेज कर दिए है । आरसीएचओ डॉ राजेश गुप्ता ने बताया गुरुवार को जिले में मेगा वैक्सीनेशन का आयोजन किया जा रहा है जिसमे करीब 235 सत्रों में कोविशील्ड व कोवैक्सीन की डोज लगाई जाएगी। जिसमे बीकानेर शहर में पीबीएम जिरियाट्रिक सेंटर पर ऑनलाइन व अन्य 34 केंद्रों में ऑन स्पॉट रेजिस्ट्रेशन के तहत कोविड टीकाकरण किया जायेगा। वंही एसडीएम जिला अस्पताल, सेटेलाइट गंगाशहर व सभी यूपीएचसी पर कोविशील्ड व को-वैक्सीन उपलब्ध रहेगी। साथ ही शहर में विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर आउटरीच बूथ लगेंगे । इसके अलावा 197 ग्रामीण केन्द्रों पर ऑन स्पॉट रेजिस्ट्रेशन के तहत कोविड टीकाकरण किया जाएगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला मानसिक स्वास्थ्य विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

जयपुर. वूमेन मेंटल हेल्थ स्पेशलिटी सेक्शन, इंडियन साइकाइट्रिक समिति...

Jagruk Janta Hindi News Paper 24 JUne 2026

Jagruk Janta 24 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...