उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी बीकानेर के चार दिवसीय दौरे पर

उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी बीकानेर के चार दिवसीय दौरे पर

बीकानेर@जागरूक जनता। उच्च शिक्षा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी सोमवार सांय 4 बजे जयपुर से रवाना होकर रात्रि 10 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। श्री भाटी रात्रि विश्राम बीकानेर में करेंगे।
मंगलवार को प्रातः 10 बजे बीकानेर की ग्राम पंचायत लालमदेसर, दोपहर 12:30 बजे कोलायत की ग्राम पंचायत नोखड़ा और सायं 4 बजे बज्जू की ग्राम पंचायत मोडायत में प्रशासन गांवों के संग अभियान का निरीक्षण करेंगे। रात्रि विश्राम बीकानेर में करेंगे।
उच्च शिक्षा मंत्री बुधवार को प्रातः 10 बजे कोलायत के टोकला ग्राम पंचायत तथा दोपहर 1 बजे बज्जू की ग्राम पंचायत फूलासर बड़ा में प्रशासन गांव के संग अभियान का अवलोकन करेंगे। साथ ही फूलासर बड़ा ग्राम पंचायत कार्यालय भवन एवं मल्टीपरपज हॉल का लोकार्पण व उप स्वास्थ्य केंद्र फूलासर बड़ा में 3 किलो वाट का सोलर प्लांट व मरम्मत कार्य तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित कक्षा कक्षों के लोकार्पण करेंगे। रात्रि विश्राम आईजीएनपी रेस्ट हाउस आरडी 931 बज्जू में करेंगे।
गुरुवार को उच्च शिक्षा मंत्री प्रातः 10:30 बजे ग्राम पंचायत फूलासर छोटा तथा दोपहर 1:00 बजे रावनेरी में प्रशासन गांव के संग अभियान का निरीक्षण करेंगे। सायं 6:30 बजे बीकानेर के लिए रवाना होंगे। रात्रि विश्राम बीकानेर में करेंगे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414