पति ने नहाने के बाद तौलिया मांगा, जरा सी देर होते ही गुस्से में पत्नी को उतारा मौत के घाट

पति ने नहाने के बाद तौलिया मांगा, जरा सी देर होते ही गुस्से में पत्नी को उतारा मौत के घाट

पति-पत्नी के बीच छोटे मोटे झगड़े आम बात है, लेकिन यह झगड़े कई बार हिंसक रूप ले लेते है, जिसमे खून खराबा हो जाता है । ऐसा ही अजीबोगरीब मामला मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले से सामने आया है। जंहा एक 50 वर्षीय पति ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि नहाने के बाद पत्नी ने उसे तुरंत तौलिया नहीं दी। पुलिस ने बताया कि घटना किरनापुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव की है। शनिवार को पति द्वारा पत्नी की हत्या की सूचना मिली थी, जिसके बाद पति पर हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

सर पर किया फावड़े से वार
किरनापुर थाना पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान राजकुमार बहे के रूप में हुई है। वह फॉरेस्ट विभाग में संविदा पर नौकरी करता था। बताया कि घटना वाले दिन राजकुमार ने नहाने के बाद अपनी पत्नी पुष्पा बाई से तौलिया मांगी। पुष्पा किसी और काम में व्यस्त थी, इसलिए उसने थोड़ा इंतजार करने को कहा। इतने में ही पति आपे से बाहर को गया और उसने फावड़े से पत्नी के सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी पति ने अपनी 23 साल की बेटी पर भी हमला किया, जो अपनी मां को बचाने का प्रयास कर रही थी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

AI से आ रहा है शिक्षा में बदलाव

ASSOCHAM ने किया 'राजस्थान एजुकेशन समिट 2026' का आयोजन जयपुर।...

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...