52 वर्षों बाद रिकॉर्ड में दुरूस्त हुआ नाम, जताया आभार

52 वर्षों बाद रिकॉर्ड में दुरूस्त हुआ नाम, जताया आभार

बीकानेर@जागरूक जनता। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत सोमवार को बीकानेर उपखंड की लाखुसर ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर भतुराम के लिए राहत भरा रहा। भतुराम ने बताया कि 52 वर्षों से राजस्व रिकॉर्ड में उनका नाम भतुराम के स्थान पर भागीरथ चल रहा था। इसके चलते वे तमाम सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित थे। बार-बार कोशिशों के बावजूद नाम शुद्धीकरण नहीं हो पा रहा था। इसे लेकर वे काफी परेशान भी थे। ग्राम पंचायत लाखुसर में शिविर आयोजित होने की सूचना पर उन्होंने शिविर में आकर नाम शुद्धीकरण के लिए आवेदन किया। शिविर में अधिकारियों के सहयोग से पिछले 52 वर्षों से लम्बित उनका कार्य महज कुछ घंटों में हो गया। जमाबंदी में भी उनके नाम की त्रुटि को शुद्ध किया गया। उन्होंने सरकार का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आमजन के दुख दर्द को दूर करने की दिशा में ऐसे शिविर अहम साबित होंगे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...