पीसीसी चीफ डोटासरा का बालाजी में हुआ स्वागत

अभिभावकों ने ज्ञापन सौंपकर की कार्रवाई की मांग

मेहंदीपुर बालाजी। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का लखीमपुर खीरी जाते समय मेहंदीपुर बालाजी मोड पर कांग्रेसियों ने स्वागत किया साथ ही कस्बे के लोगों ने स्कूली समस्याओं को लेकर डोटासरा को ज्ञापन सौंपा। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा लखीमपुर खीरी जाते बालाजी मोड़ रुके जहा शिक्षामंत्री का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री को अभिभावकों ने निजी स्कूलों द्वारा मोटी फीस वसूलने के मामले में राहत दिलाने के लिए ज्ञापन दिया, क्षेत्र के अभिभावकों का आरोप था कि निजी स्कूल आरबीएससी की मान्यता के बावजूद सीबीएससी की फीस वसूल रहे हैं। कोरोना काल में आर्थिक मंदी के चलते अभिभावकों की आर्थिक स्थिति दयनीय है। जो इतनी मोटी फीस देने में सक्षम नहीं है लेकिन निजी विद्यालय संचालक टीसी व प्रमोट कार्ड उपलब्ध नहीं करा रहे जिससे अभिभावकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, इस पर शिक्षा मंत्री ने कहां से उनकी शिकायत पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। लखीमपुर खीरी मामले में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जिस प्रकार किसानों को केंद्रीय मंत्री के बेटे की कार व जीप के द्वारा कुचला गया आज तक वह लोग गिरफ्तार नहीं किए गए। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, दूसरे कोई नेताओं को मिलने नहीं दिया जा रहा था डिटेन किया जा रहा है उनसे दुर्व्यवहार किया जा रहा है। हमारे किसान जिस प्रकार से आंदोलन कर रहे हैं काले कानून के लिए उनके बारे में कोई सुनवाई नहीं हो रही है, देश के प्रधानमंत्री विदेश में जाकर किसानों से बात करने के बजाय सेंट्रल विस्टा में और सीमेंट के कट्टे के गिनने के लिए पहुंच जाते हैं इससे बड़ा देश का दुर्भाग्य नहीं सकता।

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...