भारत बंद का असर बीकानेर में महज खानापूर्ति वाला रहा, किसान मोर्चा ने कोटगेट पर फूंके टायर

भारत बंद का असर बीकानेर में महज खानापूर्ति वाला रहा, किसान मोर्चा ने कोटगेट पर फूंके टायर

बीकानेर@जागरूक जनता। किसान आन्दोलन के चलते आज भारत बंद का असर बीकानेर में महज खानापूर्ति वाला रहा,जंहा संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को कोटगेट पर टायर फूंककर कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। किसान नेता जेठाराम लाखुसर ने बताया कि किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कृषि कानून के विरोध में कोट गेट पर टायर जलाकर तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया। केंद्र के काले कानून के विरोध में किसान पिछले 10 महीनों से सडक़ों पर हैं। लेकिन केंद्र सरकार की हठधर्मिता के चलते धरने में बैठे लगभग 700 किसानों की मौत हो चुकी है, लेकिन दंभ में डूबी हुई मोदी सरकार किसानों से वार्ता तक करने के लिए तैयार नहीं है। जब तक तीन कृषि कानून वापस नहीं लिए जाएंगे तब तक किसानों का यह आंदोलन लगातार चलता रहेगा।इस दौरान उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो दिल्ली बॉर्डर पर जाकर भी किसानों के आंदोलन को समर्थन करेंगे। इस प्रदर्शन के दौरान सयुंक्त किसान मोर्चा, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के कार्यकर्ता मौजूद रहा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...