Jaipur Jewelery Show: इट्स टाइम टू स्पार्कल थीम पर आयोजित होगा जेजेएस

जयपुर ज्वैलरी शो (Jaipur Jewelery Show) का 17वां संस्करण इस साल ‘इट्स टाइम टू स्पार्कल’ थीम पर होगा। यह मेगा ज्वैलरी इवेंट ( jewelery event ) इस साल 24 से 27 दिसंबर तक जयपुर एग्जिबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर, सीतापुरा में आयोजित होगा। सम्मेलन में 300 से अधिक एग्जीबिटर्स ने हिस्सा लिया।

जयपुर। जयपुर ज्वैलरी शो (जेजेएस) का 17वां संस्करण इस साल ‘इट्स टाइम टू स्पार्कल थीम’ पर होगा। यह मेगा ज्वैलरी इवेंट इस साल 24 से 27 दिसंबर तक जयपुर एग्जिबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर, सीतापुरा में आयोजित होगा। सम्मेलन में 300 से अधिक एग्जीबिटर्स ने हिस्सा लिया।
जेजेएस चेयरमैन विमल चंद सुराणा ने कहा कि पिछले वर्ष कोविड महामारी के कारण देश विदेश में रंगीन रत्न व आभूषण शो का आयोजन नहीं हो पाया था। इस वर्ष माहौल सामान्य होता जा रहा है इस कारण जेजेएस अपनी पूरी भव्यता के साथ दिसंबर में आयोजित किया जाएगा।
जेजेएस के सचिव राजीव जैन ने इस वर्ष सभी एग्जीबिटर्स और आगंतुकों द्वारा कोविड दिशा-निर्देशों और सुरक्षा उपायों की पालना करने के बारे में भी गहराई से जानकारी दी। हर दिन शो से पहले और बाद में हॉल को सैनिटाइज किया जाएगा। मास्क और तापमान जांच अनिवार्य होगी। वैक्सीनेशन की दो डोज पूरी लेने वाले एग्जीबिटर्स और आगंतुकों को ही प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। जिन लोगों ने वैक्सीनेशन की एक डोज पूरी कर ली है, उन्हें प्रवेश के लिए अपनी आरटी-पीसीआर टेस्ट के परिणाम लाने होंगे। बिना वैक्सीनेशन के व्यक्तियों को शो में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
जेजेएस प्रवक्ता अजय काला ने कहा कि जयपुर ज्वैलरी शो को लेकर देश भर में जौहरी व ग्राहक प्रतीक्षा कर रहे है। जेजेएस ब्रांड जयपुर का प्रतिबिंब है और यह एक संपूर्ण जेम एंड ज्वैलरी शो है। रिटेलर्स के साथ-साथ, यह शो विभिन्न ज्वैलरी इंस्टिट्यूट, पब्लिकेशन्स, युवा डिजाइनर्स और ज्ञान साझा करने की गतिविधियों से भरपूर होगा।

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...