ट्रोमा सेंटर में लाइट ठीक करने आये दो कार्मिकों को लगा करंट, एक कि स्थिति नाजुक..

ट्रोमा सेंटर में लाइट ठीक करने आये दो कार्मिकों को लगा करंट, एक कि स्थिति नाजुक..

बीकानेर@जागरूक जनता। ट्रोमा सेंटर में बार बार होने वाली लाइट ट्रिपिंग का स्थाई समाधान करने के लिहाज से शुक्रवार को चेंज ओवर स्विच ठीक कर रहे दो कार्मिक करंट लगने से झुलसे गए । इसमें से एक की स्थिति गंभीर होने पर उसे ट्रोमा सेंटर में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है । लाइन बंद कर काम करने के बावजूद करंट कैसे प्रवाहित हो गया यह अभी तक पता नहीं चला है । इस सेंटर की लाइन में खराबी के साथ ही जेनरेटर से डायरेक्ट लाइन मोड पर पॉवर शिफ्ट करने वाला चेंज ओवर स्विचलंबे समय से खराब है । यही वजह है कि आए दिन बिजली बंद होने के बाद इसे जेनरेटर मोड पर लाने में ही कई बार घंटों लग जाते हैं । शुक्रवार को इसकी मरम्मत कर रहे हॉस्पिटल ईएमडी कार्मिक अजय और सुनील काम कर रहे थे । इसी दौरान करंट चालू हो गया । अजय उछलकर दूर जा गिरा और सुनील झुलस गया । बताया जाता है कि दोनों कार्मिक ईएमडी में संविदा पर काम करने वाले हैं । ट्रोमा सेंटर प्रभारी डॉ बीएल खजोटिया का कहना है , जख्म गहरे नहीं है फिर भी एहतियात आपातकालीन इकाई में रखकर इलाज किया जा . रहा है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 27 May 2026

Jagruk Janta 27 May 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

मंत्री Dr. मंजू बाघमार को मिला वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन का अंतरराष्ट्रीय सम्मान

जयपुर/ बालोतरा। राजस्थान सरकार में सार्वजनिक निर्माण, महिला एवं...

नारी निकेतन बन रहे निराश्रित महिलाओं के लिए उम्मीद का नया सवेरा

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के संवेदनशील नेतृत्व और दूरदर्शी...

महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेल सुविधाओं को मिलेगा नया आयाम

यूआईटी सचिव अशोक कुमार ने निर्माण कार्यों का किया...