एक बार फिर जीएसएस पर करंट लगने से हुई युवक की मौत,ग्रामीणों में आक्रोश..

एक बार फिर जीएसएस पर करंट लगने से हुई युवक की मौत,ग्रामीणों में आक्रोश..

बीकानेर@जागरूक जनता। श्रीडूंगरगढ़ बाना गांव स्थित बिजली विभाग के जीएसएस पर कार्यरत संविदा कर्मचारी अशोक कुमार पुत्र भंवरलाल जाति जाट निवासी बाना की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई । घटना की जानकारी मिलने पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने के हेड कॉन्स्टेबल सेवाराम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली । अभी पुलिस थाने के एएसआई ईश्वर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद है और मामले की जांच कर रहे हैं । मृतक के शव को श्रीडूंगरगढ़ मोर्चरी में रखवाया गया है ओर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा जाएगा । फिलहाल करंट कैसे लगा इसके बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है और पुलिस मामले की जांच कर रही

वहीं मामले को लेकर विधायक गिरधारीलाल महिया श्रीडूंगरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंच गये है  मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित है । विधायक महिया , विभाग के अधिशाषी अभियंता व नायब तहसीलदार की आपस में वार्ता चल रही है । विधायक महिया ने दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है । पीड़ित परिवार को न्याय व मुआवजे की मांग की जा रही है । Ta बता दें कि मुख्य बाजार में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास भीड़ अधिक होने के कारण वहां बीदासर रोड पर स्थित बिजली बोर्ड कार्यालय पहं चेंगे और वहां इक्कठा होकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई व मुआवजें की जायेगी

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...