श्याम धणी इंडस्ट्रीज ने सिल्वर जुबली ऑफर लकी ड्रा निकाला

डिस्ट्रीब्यूटर मीटिंग में निकले ढेरों ईनाम

जयपुर। श्याम धणी इंडस्ट्रीज प्रा. लि. की ओर से आज सिल्वर जुबली ऑफर लकी ड्रॉ 2019-20 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्याम धणी इंडस्ट्रीज के निदेशक राम अवतार अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान समय में कंपनी 350 प्रोडक्ट का उत्पादन कर रही है।

देश के 11 राज्यों में श्याम मसाला का नेटवर्क फैल रहा है एवं 25 अन्य देशों में भी श्याम मसाले का निर्यात किया जा रहा है। हाल ही में कंपनी ने नूडल्स, पास्ता, मैक्रोनी आदि भिन्न उत्पाद भी लॉन्च किए हैं। लगातार 25 वर्षों से ग्राहक का विश्वास श्याम ब्रांड पर बना हुआ है। भविष्य में भी आपका विश्वास टूटने नहीं दूंगा। इसका पूर्ण विश्वास दिलाता हूं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाबूलाल गुप्ता अध्यक्ष खाद्य व्यापार संघ राजस्थान ने इस अवसर पर कहा कि आज के समय में व्यापारिक चुनौतियों का भी मुकाबला करना जरूरी है। इसी प्रकार कंपनी के डायरेक्टर विट्ठल अग्रवाल ने बताया कि कंपनी के व्यापार को बढ़ाने के लिए आपसे सहयोग की आशा हमेशा रहेगी एवं क्वालिटी में जो ग्राहक का विश्वास बना हुआ उसे सदैव बनाए रखेंगे। आने वाले समय में कंपनी कई नए उत्पाद मार्केट में लेकर आ रही है जिससे डिस्ट्रीब्यूटर को व्यापार में और ग्रोथ मिलेगी।

इस मौके पर राजस्थान के डीलर्स एवं रिटेलर्स के लिए लकी ड्रा का आयोजन किया गया, जिसमें राजस्थान को चार जोन में विभाजित करके प्रथम इनाम के रूप में 10 ग्राम के 4 गोल्ड कॉइन, द्वितीय इनाम में पांच ग्राम के 4 गोल्ड कॉइन, तृतीय इनाम के रूप में ढाई ग्राम के 8 कॉइन एवं चतुर्थ इनाम के रूप में 2 ग्राम के 12 कॉइन सहित ढेरों इनाम लकी ड्रॉ में निकाले गए।ड्रा के प्रथम विजेता, स्वास्तिक ट्रेडर्स पावटा, चिराग एजेंसीज पोकरण, गजानन्द ट्रेडिंग कंपनी कुचामन एवं भगवती प्रसाद विजय कुमार सुजानगढ़ रहे। द्वितीय विजेता श्याम ट्रेडर्स सीकर, सालगराम हरदेव प्रसाद बोरावर, दुर्गा जनरल बरुंदा एवं राज कुमार हीरालाल कोटपूतली रहे। तृतीय विजेता मांगीलाल कमल किशोर सालासर, संदीप किराना गुढ़ागौढज़ी, प्रकाश जनरल स्टोर केशोरायपाटन, रामस्वरूप जी कुचामन सिटी, दिनेश कुमार सोखलचंद सांडेराव, अमर ट्रेडिंग जैसलमेर, अनिल स्टोर कुचामन सिटी एवं सुरेश जनरल स्टोर चतरपुरा रहे। कार्यक्रम के अंत में कंपनी के संस्थापक गिरधारीलाल अग्रवाल ने सभी आगंतुक अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में दीप प्रज्ज्वल कर विधिवत शुरुआत की। इसके बाद अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...